फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mercury @ 48.1 degrees, record broken... Temperature was highest for the second time in 132 years

Jhansi News: पारा <bha>@</bha> 48.1 डिग्री, टूटा रिकॉर्ड... 132 साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा रहा तापमान

Tue, 28 May 2024 05:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 48.1 degrees, record broken... Temperature was highest for the second time in 132 years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नौतपा में आसमान से बरसती आग ने सोमवार को रिकाॅर्ड तोड़ दिए। झांसी में 132 साल बाद मई में दूसरी बार ऐसा मौका आया, जब तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के मुताबिक इससे पहले 1984 में झांसी सबसे ज्यादा तपा था। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिन और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
झांसी में लू के थपेड़ों और प्रचंड गर्मी ने लाेगों को बेहाल कर रखा है। शनिवार से नौतपा शुरू होने के बाद से तो लगातार पारा चढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगी। चिलचिलाती धूप में ज्यादा समय तक रहने पर लोगों की त्वचा तक झुलस गई। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 1892 से झांसी के तापमान की गणना शुरू की गई। मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि 1892 से अब तक मई में दूसरी बार ऐसा मौका आया है, जब अधिकतम तापमान ने 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक का आंकड़ा छुआ है। इन 132 सालों में सबसे पहले 20 मई 1984 को अधिकतम पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद 26 मई 1998 को भी झांसी का अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्सियस रहा था। मगर यह सोमवार को दर्ज हुए तापमान से एक डिग्री कम रहा था।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को आगरा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके साथ ही कानपुर 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

खूब तपे बुंदेलखंड के जिले
झांसी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को जालौन जिले के उरई और हमीरपुर में अधिकतम पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, झांसी से सटे एमपी के निवाड़ी में अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री और दतिया में 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed