फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mentinence

बत्ती न हो गुल, इसलिए लॉकडाउन में ही होने लगे मरम्मत काम

Fri, 10 Apr 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
mentinence
गर्मी शुरू होते ही बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के काम में जुटे।
झांसी। लॉकडाउन के दौरान बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों व लाइनों के मेंटीनेंस काम में जुट गया है। प्रतिदिन अलग- अलग फीडरों की एक- एक घंटे बिजली काटकर सब स्टेशनों पर उपकरणों में खामी तलाशना, ट्रांसफार्मरों की जांच तथा तारों पर आ रही पेड़ की डालियों को काटने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जेल चौराहा सबस्टेशन के अवर अभियंता अमित सक्सेना की देखरेख में इलाइट फीडर से जुड़े नटराज ऑटोमोबाइल्स, अशोक तिराहा, सीता होटल के पास, श्रीनाथ होटल के पास रखे ट्रांसफार्मरों में तेल, केबल आदि की जांच की गई। इसी तरह सूती मिल सबस्टेशन के औद्योगिक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में अवर अभियंता सुनील कुमार की देखरेख में कर्मचारियों ने पेड़ काटने का काम किया। गल्लामंडी, मेडिकल, रानी महल, सीपरी बाजार खालसा, नंदनपुरा, प्रेमनगर, पुलिया नंबर नौ, मुन्नालाल, उन्नाव गेट पंचवटी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में ही मरम्मत कार्य किए गए।
विज्ञापन

दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने झांसी महानगर को 24 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। चूंकि, लॉकडाउन के चलते राजस्व वसूली, कनेक्शन काटने आदि सभी विभागीय कार्य ठप पड़े हैं। इस वक्त का सदुपयोग अवर अभियंता मेंटीनेंस काम करके कर रहे हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (महानगर) राकेश वार्ष्णेय ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने तक सभी मेंटीनेंस काम पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। इससे लॉकडाउन के बाद मेंटीनेंस की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस सब स्टेशनों को दो हाईटेेंशन लाइनों से मिलने लगा करंट
बिजली विभाग ने महानगर के 16 में से 10 सब स्टेशनों पर दो जगह से हाईटेंशन लाइन से आपूर्ति की व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए इन सब स्टेशनों को एक-दूसरे से जोड़ दिया गया है। अब ऐसे सब स्टेशन की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने पर दूसरी लाइन को जोड़कर आपूर्ति को तुरंत सामान्य बना लिया जाता है। अभी सूती मिल, मुन्नालाल, हाइडिल, बिजौली, ग्रोथ सेंटर, गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, मेडिकल, नंदनपुरा व उन्नाव गेट सब स्टेशन को डबल हाइटेंशन लाइन से जोड़ दिया गया है।

सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता
मुन्नालाल सब स्टेशन सबसे पुराना बिजली घर है। इससे घनी आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा वीआईपी इलाके, सर्किट हाउस, विकास भवन, डीएम समेत कई अफसरों के बंगले और तीन पानी की टंकियां जुड़ी हुई हैं। शहर की बड़ी आबादी को यहीं से बिजली मिलती है। अभी हंसारी से आने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर आदि क्षेत्रों और जंगल से 21.5 किलोमीटर की दूरी तय कर मुन्नालाल सब स्टेशन तक पहुंचती है। 60 साल पुरानी लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में लाइन में फॉल्ट आने पर उसे तलाशने में चार से छह घंटे लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed