{"_id":"5bf06829bdec2269a92b7339","slug":"mentenance-today-four-pasenger-train-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों का मेंटेनेंस आज, चार पैसेंजर ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरियों का मेंटेनेंस आज, चार पैसेंजर ट्रेनें निरस्त
jhansi
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह मेगा ब्लाक लेकर मंडल के अलग-अलग खंडों में तीन घंटे तक अप ट्रैक की पटरियों पर रेलवे मेंटेनेंस (अनुरक्षण) का काम करेगा। इस वजह से चार पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। वहीं, दो पैसेंजर ट्रेनें झांसी से न चलकर ललितपुर से चलेगी और वहीं तक आएगी भी।
रविवार की सुबह 3.30 बजे से 6.30 बजे तक धौलपुर-ग्वालियर, सुबह 4.30 बजे से 7.30 बजे तक ग्वालियर-झांसी, सुबह 6.05 बजे से 9.05 तक झांसी-ललितपुर व सुबह 7.45 से 10.45 बजे तक ललितपुर-बीना खंड के बीच अप ट्रैक पर काम होगा। यह काम सुबह 12486 श्रीगंगानगर नांदेड एक्सप्रेस के जाने और 12002 शताब्दी एक्सप्रेस के आने के बीच होगा।
मेंटेनेंस कार्य के कारण झांसी-बीना पैसेंजर, बीना-झांसी पैसेंजर, ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर व आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर निरस्त रहेंगी। आने और जाने वाली झांसी-खजुराहो पैसेंजर का संचालन झांसी से ललितपुर के बीच निरस्त रखा जाएगा। साथ ही आगरा-झांसी पैसेंजर सुबह छह बजे की जगह सात बजे आगरा से चलेगी। 11016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल कुशीनगर एक्सप्रेस को एक घंटा पंद्रह मिनट के लिए झांसी-कानपुर रेलखंड के बीच रोका जाएगा।