फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   men beaten

बीच रोड पर युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 19 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
men beaten
झांसी। ग्वालियर मार्ग पर स्थित पॉलीटेक्निक के पास 20 से 25 युवकों ने एक युवक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट कर सभी युवक भाग निकले। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया है। सीपरी पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईंआर दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के पॉलीटेक्निक स्थित ग्वालियर मार्ग पर 9 अक्तूबर की रात एकत्रित हुए 20 से 25 युवकों ने एक युवक को घेर लिया था। जिसे दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा गया। युवक बचने के लिए यहां-वहां भागता नजर आ रहा है, लेकिन एकत्रित युवक उसे लगातार पीटते रहे।
विज्ञापन

करीब नौ दिन बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीपरी पुलिस सतर्क हो गई। वीडियो एसएसपी के पास पहुंचते ही उन्होंने सीपरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जांच में वीडियो ग्वालियर रोड का पाया। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे ने बताया कि अज्ञात कई युवकों पर एफआईंआर दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed