फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Memu will run three hours late, know which six trains will be affected

Jhansi News: तीन घंटे देरी से चलेगी मेमू, जानें और काैन सी छह ट्रेनें होंगी प्रभावित

Thu, 26 Dec 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Memu will run three hours late, know which six trains will be affected

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। कल झांसी-कानपुर रेलमार्ग के लालपुर-पामा स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर गर्डर चढ़ाए जाने हैं। ऐसे में इस कार्य के लिए रेलवे ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इसके चलते यहां से होकर जाने वालीं सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को कानपुर-झांसी मेमू 9:05 बजे के स्थान पर कानपुर से 12:05 बजे रवाना की जाएगी। इसके साथ ही झांसी-खजुराहो मेमू रैक की उपलब्धता पर संचालित होगी। बरौनी-ग्वालियर मेल झांसी-कानपुर के बीच 30 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस झांसी-कानपुर रेलखंड में 15 मिनट देरी से, ट्रेन नंबर 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से और ट्रेन नंबर 12107 झांसी-कानपुर रेलखंड में एक घंटे प्रभावित रहेगी।




--

पौष सोमवती मेला पर चलेगी स्पेशल ट्रेन



झांसी। चित्रकूट धाम कर्वी में आयोजित होने जा रहे पौष मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। यह गाड़ी 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक संचालित होगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का ठहराव ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मगरपुर, टेहरका, रानीपुर रोड, मऊरानीपुर, हरपालपुर समेत अन्य स्टेशनों पर होगा। संवाद
विज्ञापन

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed