फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MEMU train will run in Jhansi division from September 30

झांसी मंडल में 30 सितंबर से दौड़ेंगी मेमू ट्रेन

Sat, 25 Sep 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
MEMU train will run in Jhansi division from September 30
झांसी। रेल मंडल में 30 सितंबर से छह मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। यह मेमू कानपुर से झांसी, झांसी से कानपुर, झांसी से मानिकपुर, मानिकपुर से झांसी, झांसी से बांदा और बांदा से झांसी के बीच चलेंगी। यह ट्रेनें वर्तमान में चल रहीं पैसेंजर ट्रेनों की जगह लेंगी। समय व ठहराव स्टेशनों में परिवर्तन नहीं होगा। इन ट्रेनों में अत्याधुनिक मेमू कोच लगेंगे, जिससे कम दूरी के मुसाफिरों का सफर आरामदायक होगा। मंडल में अभी दो सौ से तीन सौ किलोमीटर तक के सफर व हर छोटे- बड़े स्टेशन पर रुकने के लिए अनारक्षित पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। यह पैसेंजर झांसी से कानपुर, प्रयागराज, आगरा व बीना ट्रैक पर दौड़ती हैं। मंडल में अब पैसेंजर की जगह मेमू रैक (ट्रेन) का संचालन शुरू होने जा रहा है। शुरूआत में छह रैक प्रतिदिन अलग- अलग ट्रैक पर चलेंगे।
विज्ञापन

इनमें 01814 कानपुर- झांसी मेमू 30 सितंबर, 01813 झांसी- कानपुर मेमू दो अक्तूबर, 01815 झांसी- मानिकपुर मेमू 30 सितंबर और 01816 मानिकपुर- झांसी, 01809 झांसी- बांदा व 018100 बांदा- झांसी मेमू एक अक्तूबर से चलेगी। मेमू में गाड़ी के दोनों तरफ इंजन लगे होते हैं। इससे इंजन को आगे- पीछे लगाने का झंझट नहीं होता है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीटीएम डीके वर्मा ने मंडल के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed