फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Memory of tortured husband on Karva Chauth...Wife commits suicide by hanging herself

Jhansi News: करवा चौथ पर सताई पति की याद...पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Memory of tortured husband on Karva Chauth...Wife commits suicide by hanging herself
करैरा (शिवपुरी )। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलागंज घोसीपुरा निवासी एक महिला ने करवा चौथ के दिन पति की याद आने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि ढाई महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। तभी से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी।
विज्ञापन


कमला गंज घोसीपुरा निवासी सीमा पत्नी कमल बाथम ( 26 ) की ढाई वर्ष पूर्व भोपाल में शादी हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों खुशी खुशी रह रहे थे। लेकिन अगस्त माह में कमल बाथम की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद सीमा डिप्रेशन में रहने लगी थी। उसने किसी से भी बात करना बंद कर दिया। वह घर से बाहर ही नहीं निकलती थी। जब सीमा की तबीयत लगातार बिगड़ती रही तो मायके वाले 15 दिन पहले ही उसे भोपाल से शिवपुरी बुला लाए थे। शिवपुरी में भी सीमा डिप्रेशन में चल रही थी। आज करवा चौथ के पर्व के चलते पति की याद आने पर सीमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा के परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed