{"_id":"5d62da168ebc3e0151059edf","slug":"members-of-go-raksha-samiti-assaulted-jhansi-news-jhs1465617110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों को मुक्त कराने पहुंचे गोरक्षा समिति के सदस्योें को खदेड़ा, गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों को मुक्त कराने पहुंचे गोरक्षा समिति के सदस्योें को खदेड़ा, गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन

झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र के बराठा गांव में एक बाड़े में बंद जानवरों को छुड़ाने पहुंचे गोरक्षा समिति के सदस्यों को लेने के देने पड़े गए। एकत्रित हुए लोगों ने लाठी डंडे लेकर खदेड़ दिया। जान बचाकर सभी को भागना पड़ा। लोगों ने उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।
थाना नवाबाद स्थित बाबूलाल कारखाना के पास रहने वाले कौशल किशोर तिवारी गोरक्षा समिति के पदाधिकारी हैं। समिति की एक सदस्या को पता चला कि थाना बड़ागांव क्षेत्र के बराठा गांव स्थित एक बाडे़ में कुछ जानवर बंद हैं, इसमेें पानी भरा हुआ है। इससे जानवरों को भारी परेशानी हो रही है। जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचीं थी, तभी कुछ लोगों ने धमकाते हुए मोबाइल छीन लिया था।
जानकारी मिलने के बाद कौशल किशोर अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को बुलाकर वार्ता की, तभी विवाद होने लगा। एकत्रित हुए लोगोें ने टीम को गाली गलौज कर खदेड़ दिया। सभी गाड़ी छोड़कर गांव से बाहर की तरफ भागे। इसी बीच एकत्रित हुए लोगों ने गाड़ी तोड़ दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिकायत पर पुलिस ने तेरह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।