{"_id":"6aea4716e64a3596fe0c5916","slug":"mela-special-trains-will-run-on-kartik-amavasya-jhansi-news-c-11-jhs1019-911153-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार्तिक अमावस्या पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार्तिक अमावस्या पर चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
झांसी। कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने कार्तिक अमावस्या मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया चित्रकूट धाम कर्वी में लगने वाले मेला के लिए दो कार्तिक अमावस्या मेला आठ नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। पहली मेला स्पेशल झांसी से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी, जो ओरछा, बरुआसागर, निवाड़ी, मऊरानीपुर, कुलपहाड़, चरखारी रोड, महोबा होते हुए शाम 17:45 बजे चित्रकूट धाम कर्वी पहुंचेगी। इसकी वापसी शाम को 19:25 बजे चित्रकूट धाम कर्वी से होगी। दूसरी मेला स्पेशल झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के बीच चलेगी। यह ट्रेन झांसी से शाम 20:10 बजे चलेगी और चित्रकूट धाम कर्वी तड़के 03:05 बजे पहुंचेगी। इसकी वापसी सुबह 04:40 बजे होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 64613/64614 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू) का विस्तार आठ से 11 नवंबर तक चित्रकूट धाम कर्वी तक किया जाएगा। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक अतिरिक्त रेक बांदा स्टेशन पर तैयार रहेगा।
0- कमलापति-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी
झांसी। त्योहार के चलते रेलवे प्रशासन रानी कमलापति-गोरखपुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस विशेष ट्रेन संचालित करेगा।जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया ट्रेन संख्या 01663 रानी कमलापति से शनिवार और ट्रेन संख्या 01664 गोरखपुर से सोमवार 09 नवंबर को चलेगी। यह गाड़ी रानी कमलापति, विदिशा, बीना जंक्शन, झांसी जंक्शन, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बादशाहनगर, गोंडा जंक्शन, बस्ती, खलीलाबाद होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
0- इन ट्रेनों का नंबर बदलेगा एक जनवरी से
झांसी। ट्रेन संख्या 20807 (विशाखापत्तनम-अमृतसर) का संशोधित ट्रेन संख्या 18513 होगी। ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 20808 (अमृतसर-विशाखापत्तनम) की अब संशोधित ट्रेन संख्या 18514 होगी। यह एक जनवरी से प्रभारी होगा। वहींए रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के चलते दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के द्वितीय फेरे के समय एवं तिथि में आंशिक संशोधन किया है। इसका आठ एवं नौ नवंबर का संचालन निरस्त कर नई तिथि एवं नई गाड़ी संख्या के साथ संचालित होगी। अब यह ट्रेन दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन ट्रेन संख्या 08753 पांच नवंबर दिन गुरुवार को चलेगी। ब्यूरो