{"_id":"6112d1a38ebc3e78e16a424c","slug":"mehndi-made-on-the-hands-will-ask-shiva-parvati-by-adornment-today-a-monolithic-honeymoon-jhansi-news-jhs2016501109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों पर रचाई मेहंदी, सज-धजकर शिव-पार्वती से आज मांगेंगी अखंड सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों पर रचाई मेहंदी, सज-धजकर शिव-पार्वती से आज मांगेंगी अखंड सुहाग
विज्ञापन
झांसी। हरियाली तीज की सज-धज में मंगलवार को महिलाओं ने मेहंदी रचाकर खूब खरीदारी की। ब्यूटी पार्लरों में मेहंदी और शृंगार के भी खूब पैकेज बुक किए गए। वहीं मार्केट में भी साड़ी, ज्वैलरी और चूड़ी की दुकानों पर काफी भीड़भाड़ रही।
महिलाओं ने कहा कि हरियाली तीज परंपरागत त्योहार है। पति की लंबी उम्र और घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इस व्रत को सुहागिनों द्वारा रखा जाता है। वह सज-धज कर शिव-पार्वती की पूजा कर अखंड सुहाग की कामना करेंगी।
हरियाली तीज की पूजा के लिए सीपरी बाजार और मानिक चौक बाजार में मिट्टी की मटकी, कलश और थाल के अलावा शृंगार के सामान की दुकानें सजीं रहीं। उधर, पार्लरों में साड़ी पहनाने, मेहंदी लगाने, जूड़ा बनाने के अलावा फेशियल क्लीनअप व मेकअप के लिए महिलाओं ने 500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक के पैकेज लिए।
विज्ञापन
पार्लर की सोनिया ने बताया कि टीवी सीरियलों में जिस तरह तीज-त्योहार के लिए सज-धज होती है, महिलाएं उस लुक को बहुत पसंद कर रही हैं। साड़ी के ऊपर अलग से चुनरी डालने का स्टाइल बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा भरे हाथ मेहंदी भी पसंद की जा रही। सीपरी बाजार और मानिक चौक में महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए फुटपाथ और दुकानों के बाहर मेहंदी की दुकान सजाई गई। यहां दोनों हाथों में राजस्थानी, अरेबिक, मारवाड़ी और भरावन मेहंदी लगाने के लिए 250 रुपये से लेकर 600 रुपये तक लिए गए। उधर, साड़ियों की दुकानों में हरे रंग की हैवी लुक साड़ियों और हरी-लाल राजसी चुनरी खूब खरीदी गई।
आज शाम 4.53 बजे तक रहेगी तृतीया तिथि
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। तृतीया 10 अगस्त को शाम 6.05 बजे शुरू होगी जो 11 अगस्त को 4.53 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा में भोलेनाथ को बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं। इसके अलावा माता पार्वती को शृंगार का पूरा सामान चढ़ाएं और घर परिवार में सुख शांति की कामना करें।
पंडित रजनी दीक्षित
हरियाली तीज भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा और सावन की हरियाली का प्रतीक है। पूजा करने से भोलेनाथ का आशीष प्राप्त होता है।
सोनम-लक्ष्मीगेट बाहर
हरियाली तीज पर महिलाएं सज-धज कर खूब शृंगार करती हैं, झूला झूलने की परंपरा भी है। झूला सजाकर हरे रंग के पकवान बनाए जाते हैं।
प्रीती सेठ-नरिया बाजार
---
सावन में हरियाली तीज पर भोलेनाथ पूजा करने से शुभफल मिलता है। महिलाओं को भोलेनाथ की पूजा में अवश्य शामिल होना चाहिए।
दिव्यांशी-मिशन कं पांउड
---
हरियाली तीज मिलजुल कर खुशियां मनाने का पर्व है। हरे रंग का साज-शृंगार कर महिलाएं इस दिन खूब सजती-संवरतीं हैं।
सोनिया गुप्ता-सीपरी बाजार
---
हरियाली तीज पर मार्केट में साज-शृंगार के लिए इस बाज हरे चूड़े, हरे रंग की ज्वैलरी और डिजाइनर ड्रेस के साथ पार्लरों के भी कई पैकेज हैं।
रोशनी गुप्ता-नरिया बाजार
बोले दुकानदार
टीवी सीरियलों के चलते महिलाएं तरह-तरह की डिजाइन की डिमांड कर रही हैं, इस बार हरियाली तीज पर हरे और लाल रंग के कांबीनेशन की चूड़ियां और आकर्षक उभरी हुई डिजाइनों के कड़े व चूड़े तीज पर पसंद किए जा रहे हैं।
राम कुमार-चूड़ी विक्रेता
---
तीज त्योहार पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं चोकर, पोलकी, कुंदन, मोती और हरी साड़ियों की डिजाइन से मैचिंग करती ज्वैलरी पसंद कर रही हैं। पारंपरिक त्योहार होने से हैवी सेट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 250 से 1000 रुपये तक है।
सौरभ राय-ज्वैलरी विक्रेता
परंपरागत तीज के त्योहार पर हरे रंग की प्लेन साड़ियों के साथ हैवी चुनरी के अलावा हैवी लुक वाली साड़ियों खूब पसंद की जाती हैं। इसके साथ ही हरे रंग में लाल और पीले रंग की मैचिंग भी महिलाओं को पसंद आती है। चुनरी की रेज 350 रुपये से शुरू हो जाती है।
अनिल कुमार-साड़ी विक्रेता