फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   meeting

दिसंबर तक बन जाएगा कमांड कंट्रोल सेंटर, नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के साथ की बैठक

Sat, 05 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
meeting
meeting
झांसी। नगर निगम में शुक्रवार को नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम के तीसरे तल पर कमांड कंट्रोल सेंटर के निर्माण के बारे में चर्चा की। निर्माण कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने निर्माण में आ रहीं अड़चनों से अवगत कराया। जिसे नगर आयुक्त ने दूर कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण हर हाल में दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ विभागों से समन्वय नहीं हो पा रहा है। इसके चलते डाटा संकलित करने में दिक्कत आ रही है। साथ ही जीआईएस मैपिंग का काम चल रहा है। साथ ही नगर निगम का कूड़ा उठान करने वाली गाड़ियों पर जीपीएस लगाए जाने हैं। इस पर नगर आयुक्त ने जीपीएस आपूर्ति करने वाली फर्म से समन्वय कराने के लिए कहा। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, स्मार्ट सिटी के वित्त अधिकारी एसके गर्ग समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ को बैठक में मांगे जाएंगे सुझाव
नगर निगम में आठ सितंबर को स्मार्ट सिटी को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही महानगर को स्मार्ट सिटी को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed