फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   meeting of bjp in jhansi

अब झांसी में ही होगी भाजपा की बैठक

Wed, 13 Jul 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
meeting of bjp in jhansi
bjp, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब मध्य प्रदेश के ओरछा में न होकर झांसी में ही होगी। बैठक के लिए शिवपुरी मार्ग पर स्थित महात्मा हंसराज मॉडर्न पब्लिक स्कूल का चयन किया गया है। पदाधिकारियों को ठहराने के लिए झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में होटल बुकिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 16 व 17 जुलाई को होना है। संगठन पदाधिकारियों ने कार्यसमिति की बैठक के लिए झांसी के किसी होटल में बड़ा हॉल न होने का कारण बताकर बैठक के लिए 16 किलोमीटर दूर स्थित मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल ओरछा के ओरछा पैलेस होटल को चुना था। अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था कि एमपी में भाजपा सरकार होने से ओरछा में बैठक करने पर वीआईपी सुविधाएं आसानी से मुहैया हो जाएंगी। ओरछा के मध्य प्रदेश में होने के कारण बैठक पर कोई सवाल न उठे, इसको लेकर मंगलवार को दुबारा स्थान के लिए मंथन किया गया। इस दौरान झांसी के कई स्थानों के नाम बैठक के लिए सुझाए गए।
विज्ञापन


अंत में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश की सहमति पर शिवपुरी रोड स्थित हंसराज मॉडर्न पब्लिक स्कूल को बैठक के लिए चुन लिया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि ओरछा झांसी शहर से दूर पड़ रहा था। इस कारण स्थान परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। अब बैठक के लिए महात्मा हंसराज मॉडर्न पब्लिक स्कूल का चयन कर लिया गया है। बैठक में आने वाले पदाधिकारियों को झांसी समेत आसपास के होटलों में ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि, कार्यसमिति बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल होंगे, जिनकी संख्या 450 के करीब होगी। बैठक में उत्तर प्रदेश के हालातों, राजनीतिक व आर्थिक एजेंडों पर मंथन होगा। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा व रणनीति भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed