{"_id":"62a23e60be1abc2eb72a7533","slug":"medicines-and-machines-sent-from-lucknow-will-come-directly-to-the-central-drug-store-jhansi-news-jhs222500512","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे सेंट्रल ड्रग स्टोर में आएंगी लखनऊ से भेजी गईं दवाएं और मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे सेंट्रल ड्रग स्टोर में आएंगी लखनऊ से भेजी गईं दवाएं और मशीनें
विज्ञापन
झांसी। गरियागांव गांव में पास यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का सेंट्रल ड्रग स्टोर बनाया जा रहा है। जून 2023 तक ये बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद कॉरपोरेशन लखनऊ से दवाएं और मशीनें सीधे इसी स्टोर में भेजेगा। फिर स्टोर से सीएचसी, पीएचसी से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक को दवाओं और उपकरणों की सप्लाई की जाएगी।
अभी स्वास्थ्य विभाग यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन को ऑनलाइन दवाओं की सूची भेजता है। झांसी में कॉरपोरेशन का वेयर हाउस किराए के भवन में चल रहा है। इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी का स्टाफ वेयर हाउस से दवाएं ले जाता है। अब झांसी के गरियागांव में पांच हजार स्क्वॉयर फीट में कॉरपोरेशन का ड्रग स्टोर बनना शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद यहां पर पर्याप्त मात्रा में दवाओं का स्टॉक रहेगा। कोई भी मांग होने पर तुरंत ही दवाओं की सप्लाई कर दी जाएगी।
सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों को ड्रग स्टोर ही दवाएं देगा। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने निर्माणाधीन ड्रग स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने तेजी से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फायर फाइटिंग सिस्टम और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनने वाले टैंक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि ड्रग वेयर हाउस में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि मशीनें भी रहेंगी। जहां भी मशीन खराब होगी तो तुरंत बदल दी जाएगी।