फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medicine shortage in medical college

दवाएं खत्म, कंपनियों ने सप्लाई से किया इंकार

Wed, 22 Nov 2017 01:31 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 22 Nov 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
medicine shortage in medical college
medical college, jhansi news - फोटो : demo
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भी गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज जैसे हालात बन रहे हैं। यहां एक बार फिर दवाएं खत्म हो गई हैं। जीवन रक्षक दवाएं भी खत्म होने को हैं। बकाया भुगतान नहीं होने के कारण कंपनियों ने सप्लाई देने से भी इंकार कर दिया है। मरीज बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। कॉलेज प्रशासन ने शासन स्तर से कई बार पत्राचार किया, लेकिन अब तक बजट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


गोरखपुर में ऑक्सीजन की सप्लाई न होने की वजह से कई बच्चों की मौत हो गई थी। लगता है कि इसके बाद भी सूबे का स्वास्थ्य महकमा नहीं चेता है। अब झांसी के मेडिकल कॉलेज में दवाएं खत्म हैं। जीवन रक्षक दवाएं भी नाम को ही बची हैं। यदि शीघ्र ही इंतजाम नहीं हुआ तो मरीजों की जान पर बन सकती है। सितंबर के शुरूआती सप्ताह से ही बजट खत्म हो गया था। इसके बाद उधारी पर दवाओं की खरीद शुरू की गई थी। नियमानुसार कुल बजट का दस फीसदी ही उधार दवाएं खरीद सकते हैं, जिसकी सीमा भी अब पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब मेडिकल कॉलेज दवाएं भी खरीद नहीं सकता। दूसरी तरफ, शासन स्तर से रेट कांट्रेक्ट होने वाली कंपनियों ने भी दवाएं देने से साफ इंकार कर दिया है। उनका लगभग 38 लाख रुपये मेडिकल कॉलेज पर उधार है। अब ओपीडी, वार्ड और इमरजेंसी के मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


अब हाल यह है कि डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। गरीब मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज निजी नर्सिंग होम जैसा हो गया है। इलाज कराना उनके बस के बाहर हो गया है। हाल ये है कि एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी इमरजेंसी के लिए रखे हुए हैं। सामान्यता तो छह-सात प्रकार के एंटीबायोटिक इंजेक्शन खरीदे जाते हैं लेकिन मौजूदा समय में सिर्फ एमिकासिन ही बचा है। आंखों के फ्लूड भी खत्म होने की कगार पर हैं। बजट के संबंध में प्रभारी मंत्री, प्रभारी प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को सूचना दी जा चुकी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी शासन को पत्र लिखा है। फिर भी बजट जारी नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन रक्षक दवाएं रिजर्व
मेडिकल कॉलेज में जीवन रक्षक दवाएं भी रिजर्व में हैं। मरीजों की गंभीर स्थिति होने पर इस्तेमाल होने वाले दवाएं और इंजेक्शन भी लगभग खत्म हैं। डबीटामिन, डोपामिम, डेक्स्टामीटासोन, हाइड्रोकॉर्टीसोन, सोडाबाईकार्ब जैसी दवाएं और इंजेक्शन कम बचे हैं। सभी मरीजों को उपलब्ध नहीं कराया जा सकता।

पहले से बकाया थे 2.68 करोड़
मेडिकल कॉलेज को इस साल दो-तीन किस्तों में चार करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बताया गया कि कॉलेज पर पिछले साल का ही 2.68 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें 63 लाख दवाओं, सवा करोड़ केमिकल और 80 लाख रुपये ऑक्सीजन गैस का भुगतान नहीं किया गया था। ऐसे में इस साल सिर्फ 1.32 करोड़ ही खर्च किए जा सके। हालांकि, सरकार ने तीस लाख रुपये गैस के अलग से भेजे थे।


दवा खरीद की नई नीति बन रही
दवा कंपनियों की पिछले साल की बकाया राशि का भुगतान किया गया है। पूरक बजट मिलेगा तो फिर भुगतान कराया जाएगा। दवाओं के रेट कांट्रेक्ट की नई पॉलिसी बन रही है। जल्द ही ई-टेंडर होंगे। हालांकि, इसके पूर्व भी अधिकारियों से बात कर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दवाओं की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. केके गुप्ता, निदेशक चिकित्सा-शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed