फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College will have bank accounts seized

मेडिकल कालेज का बैंक खाता होगा सीज

Fri, 02 Dec 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Medical College will have bank accounts seized
medical college jhansi - फोटो : demo
नगर निगम ने गृहकर के बड़े पांच सौ बकायेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। दस हजार रुपये से अधिक के इन बकायेदारों में सबसे बड़े बकायेदार महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज पर 7.12 करोड़ रुपये बकाया हैं। भुगतान नहीं करने पर मेडिकल कालेज का बैंक खाता सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

नोटबंदी इफेक्ट के कारण आठ नवंबर से 25 नवंबर तक गृहकर वसूली की रफ्तार काफी तेज चली, लेकिन अब सन्नाटा पसर गया है। निगम को इस वित्तीय वर्ष में 21 करोड़ रुपये गृहकर की वसूली करना है, जिसमें अभी करीब 51 प्रतिशत करीब 12 करोड़ रुपये की वसूली हो पाई है। पांच सौ लोग ऐसे हैं, जिनके ऊपर दस हजार रुपये से अधिक का गृहकर बकाया है। निगम को उम्मीद थी कि नोटबंदी में सभी बकायेदार गृहकर जमा कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे देखते हुए निगम ने चिह्नित किए गए 500 बड़े बकायादारों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। यदि कर अदायगी नहीं करेंगे तो बकायेदारों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। 
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि इन बकायादारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। यदि नोटिस देने के बाद भी बकायेदार गृहकर जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बकायादार महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज है। इसके ऊपर करीब 7.12 करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। उन्होंने कहा कि यदि मेडिकल कालेज बकाया जमा नहीं करता है तो उसका बैंक खाता सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज लगेंगे वसूली शिविर
शुक्रवार (आज) को वार्ड नंबर 15 बिजौली स्थित पंचायत भवन, वार्ड 38 छनियापुरा में ओरछा गेट अंदर, वार्ड 11 व 19 में पार्षद सीमा देवी के घर के पास, वार्ड 32 नंदनपुरा द्वितीय में जीडी स्कूल के पास रायकवार समाज के मंदिर और वार्ड 08 तालपुरा प्रथम में काली माता मंदिर के पास सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक गृहकर वसूली के लिए शिविर लगाए जाएंगे। 

तीन करोड़ रुपये सालाना गृहकर 
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का सालाना गृहकर करीब तीन करोड़ रुपये है। नगर निगम ने 13 करोड़ रुपये का गृहकर जमा करने का नोटिस पिछले साल दिया था। इस पर करीब छह करोड़ रुपये जमा कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी बकाया चल रहा है।


मार्च तक पैसा आने की उम्मीद
जबसे मेडिकल कॉलेज बना है, तब से हाउस टैक्स नहीं लिया गया। पिछले साल छह करोड़ रुपये बकाया जमा किया गया था। शेष पैसा जमा करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, मार्च तक उम्मीद है कि पैसा आ जाएगा और नगर निगम का भुगतान कर दिया जाएगा।
- डॉ. एनएस सेंगर
प्रधानाचार्य, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज। 
 

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed