फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: The cardiology OPD will be open daily from today, and angioplasty procedures will also be performed.

मेडिकल कॉलेज : आज से रोज खुलेगी हृदय रोग की ओपीडी, एंजियोप्लास्टी भी होगी

Wed, 12 Nov 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Medical College: The cardiology OPD will be open daily from today, and angioplasty procedures will also be performed.

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बुधवार से हर रोज हृदय रोग विशेषज्ञों की ओपीडी लगेगी। यही नहीं, नियमित कैथलैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी होगी। ईको और टीएमटी जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा। सहायक आचार्य पद पर चार डीएम कार्डियो डॉक्टरों की तैनाती से यह सुविधा मिली है। इससे हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञों की संख्या छह हो गई है।

मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही नहीं, इमरजेंसी में हार्ट अटैक अथवा एंजाइना पेन के रोगियों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा और डॉ. राहुल रंजन सप्ताह में एक-एक दिन की ओपीडी चला रहे थे। इससे रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब चार डीएम कार्डियो ने सहायक आचार्य पद पर ज्वाइन कर लिया है, जिनमें डाॅ. इमरान कमाल खान, डाॅ. अम्ब्रेश कुमार गौतम, डॉ. उषा किरन कुरै व डॉ. मनोज कुमार राय हैं।
विज्ञापन




0- विशेषज्ञों की दो यूनिट बनाकर लगाई ड्यूटी



मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने दो यूनिट बनाई हैं। पहली यूनिट में डॉ. राहुल रंजन, डॉ. मनोज कुमार राय और डॉ. उषा किरन व दूसरी यूनिट में डॉ. आलोक शर्मा, डॉ. इमरान कमाल खान और डॉ. अम्ब्रेश गौतम शामिल हैं। रोस्टर के अनुसार, पहली यूनिट सोमवार, बुधवार व शुक्रवार और दूसरी यूनिट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को ओपीडी के साथ ईको करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर यूनिट सप्ताह में तीन दिन करेगी कैथ लैब में काम



प्रधानाचार्य ने तय किया है कि पहली यूनिट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को कैथ लैब में एजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी करेगी। दूसरी यूनिट सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी करेगी।


न्यूरो सर्जरी में हुए छह एमसीएच चिकित्सक व पांच छात्र



झांसी। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में सहायक आचार्य पद पर डॉ. विनीत कुमार मिश्रा के ज्वाइन करने से छह एमसीएच (न्यूरो सर्जन विशेषज्ञ) हो गए हैं। इनमें विभागाध्यक्ष डाॅ. दिनेश राजपूत, डॉ. निखिल खंताल, डॉ. दिनेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, डॉ. एचपी राय भी हैं। यही नहीं, पांच एमसीएच छात्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed