फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Soon you will get compensation for the equipment burnt in the fire.

मेडिकल कॉलेज : जल्द मिलेगी आग से जले उपकरणों की क्षतिपूर्ति

Mon, 30 Dec 2024 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Soon you will get compensation for the equipment burnt in the fire.
दावा : मांग हुई स्वीकृत, जल्द मिलेगी धनराशि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 51 बेड की एसएनसीयू शुरू करने के लिए एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) के तहत जले उपकरणों की क्षतिपूर्ति और मैन पावर मांगी है। दावा है कि जल्द ही मांग के अनुरूप धनराशि मिल जाएगी।

मेडिकल कॉलेज 51 बेड की नई एसएनसीयू दिसंबर में शुरू करने जा रहा था। बिल्डिंग में जीवनरक्षक उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया था मगर 15 नवंबर को 18 बेड की एनएससीयू में आग लग गई। एनएचएम के तहत मिले करीब तीन करोड़ के उपकरण राख हो गए। नवजातों को बचाने के लिए बनाई जा रही एसएनसीयू से उपकरण निकालकर वार्ड नंबर-पांच में आठ बेड की अस्थायी एसएनसीयू बनाई गई है। उप प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि एनएचएम से जले उपकरणों की क्षतिपूर्ति के लिए नए उपकरण और मैन पावर की मांग की गई है, जो स्वीकृत हो गई है। 51 बेड की एसएनसीयू तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed