फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: Process of handing over the building of 500 bed hospital started

मेडिकल काॅलेज : 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 01 May 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Medical College: Process of handing over the building of 500 bed hospital started

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज में बने 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 मई तक पूर्ण होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, शासन ने जून के अंतिम सप्ताह तक अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जीवनरक्षक उपकरण खरीदने के लिए शासन से 28 करोड़ रुपये मांगे हैं।

मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल की बिल्डिंग बनाई गई हैं, जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसमें ही इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर संचालित होंगे। बिल्डिंग के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम हर स्तर पर जांच कर रही है। टीम में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल और बिजली विभाग के जेई हैं। भूतल की जांच का काम पूरा हो चुका है। दावा है 15 मई तक काम पूरा होने के साथ ही हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वहीं, प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह का कहना है कि जीवनरक्षक उपकरण खरीदने के लिए फिलहाल शासन से 28 करोड़ रुपये मांगे हैं। बजट स्वीकृति होने के बाद उपकरणों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ब्यूरोम
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed