{"_id":"6758c5055716d14ced068b44","slug":"medical-college-liftman-did-not-come-for-duty-lift-stopped-again-after-eight-hours-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-451112-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : ड्यूटी के लिए नहीं आया लिफ्टमैन, आठ घंटे बाद फिर बंद हो गई लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : ड्यूटी के लिए नहीं आया लिफ्टमैन, आठ घंटे बाद फिर बंद हो गई लिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के वार्डों की लिफ्ट मंगलवार को आठ घंटे चलने के बाद फिर बंद हो गई। जिसकी वजह सिर्फ एक लिफ्टमैन की ड्यूटी लगाना रहा। बताते हैं कि बुधवार को दो अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, तब 24 घंटे सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि वार्डों की लिफ्ट दुरुस्त हो गई है मगर लिफ्टमैन की ड्यूटी नहीं लगने की वजह से संचालन नहीं हो रहा है। मंगलवार को सुबह देवेंद्र नाम के लिफ्टमैन की ड्यूटी लगाई गई, जिसने लिफ्ट का संचालन दोपहर तक किया। न सिर्फ तीमारदार बल्कि रोगियों ने भी काफी राहत की सांस ली। दोपहर बाद फिर लिफ्ट बंद हो गई, जिसकी वजह ड्यूटी के लिए अन्य लिफ्टमैन का नहीं आना बताया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन