फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medical college ki degree me farzi doctori kar raha

Jhansi News: मेडिकल कालेज की फर्जी डिग्री से उज्जैन में वर्षों से प्रैक्टिस कर रहा डॉक्टर

Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
medical college ki degree me farzi doctori kar raha
झांसी। मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा इन रेडियोडायग्नोसिस करने की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की फर्जी मार्कशीट लगाकर उज्जैन में एक व्यक्ति ने क्लीनिक खोल दिया। इलाज कराने पहुंचे एक मरीज की तबीयत सुधरने के बजाए बिगड़ गई तो उसने डॉक्टर की फर्जी मार्कशीट होने की शिकायत उज्जैन के स्वास्थ्य विभाग से कर दी। विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज से जांच कराई गई तो मार्कशीट फर्जी मिली है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की संबद्धता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से है। कॉलेज में एमबीबीएस, एमडी और एमएस की पढ़ाई होती है मगर मार्कशीट और डिग्री बीयू जारी करता है। हाल ही में उज्जैन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पत्र मेडिकल कॉलेज प्रशासन को प्राप्त हुआ। पत्र के साथ 2011 की मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा इन रेडियोडायग्नोसिस करने की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की मार्कशीट भी थी। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डा. अंशुल जैन ने बताया कि जांच में पता चला कि मार्कशीट में जो विषय लिखे हैं, वो गलत हैं। कॉलेज में डीएमआरडी के तीन पेपर होते हैं। मार्कशीट में जो विषय दर्शाए गए हैं, वो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाए ही नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

उज्जैन में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस कर रहे एक डॉक्टर की आरटीआई के तहत सूचना मांगी गई है। इसमें 2011 में डॉक्टर द्वारा झांसी मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा इन रेडियोडायग्नोसिस की पढ़ाई करने की बीयू की मार्कशीट लगी है। स्टूडेंट सेक्शन में डॉक्टर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरटीआई मांगने वाले व्यक्ति ने ये भी बताया कि डॉक्टर के इलाज से मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed