फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college imposed a fine of eight lakhs on 51 students, could not recover even from one

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज ने 51 छात्रों पर आठ लाख जुर्माना लगाया, एक से भी वसूल न पाया

Wed, 06 Dec 2023 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Medical college imposed a fine of eight lakhs on 51 students, could not recover even from one
पिछले चार सालों में रैगिंग, मारपीट पर लगा था जुर्माना, अब कई छात्र हो गए पासआउट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट के प्रकरण में पिछले चार सालों में 51 एमबीबीएस छात्राें और जूनियर डॉक्टराें पर आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। मगर आज तक किसी से भी कॉलेज प्रशासन वसूली नहीं कर पाया है। इसमें कई छात्र पासआउट भी हो गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में अक्सर एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के बीच रैगिंग की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार जूनियर डॉक्टर भी एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। एंटी रैगिंग कमेटी या फिर कॉलेज अधिकारियों से शिकायत करने के बाद समिति प्रकरण की जांच करती है। दोषी मिलने वाले छात्रों पर जुर्माना लगाने से लेकर कक्षाओं से निलंबित या फिर हॉस्टल से निष्कासित करने की कार्रवाई की जाती है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में पिछले चार सालों में 51 छात्रों पर आठ लाख रुपये जुर्माना लगाया जा चुका है। मगर इनमें से किसी छात्र ने जुर्माना जमा नहीं किया है। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर का कहना है कि अगर संबंधित पटल के कर्मचारी ने छात्र से जुर्माना जमा नहीं कराया है तो उससे रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन


कब-कितना लगा जुर्माना
...............................
- बैच 2018 के छात्रों के साथ 2016 बैच के छात्रों ने 27 फरवरी 2019 को मारपीट की थी। जांच समिति ने 2016 बैच के एक छात्र पर 50 हजार और चार विद्यार्थियों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 17 फरवरी 2020 को सर्जरी के जूनियर रेजिडेंट-3 का विभाग के ही जेआर-1 से विवाद हो गया था। जूनियर रेजिडेंट-1 ने सीनियर्स पर रैगिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में एक सीनियर पर 35000 और चार पर 25-25 हजार जुर्माना लगा।

- रैगिंग में दोषी मिलने पर एमबीबीएस बैच 2019 के एक छात्र पर सात जनवरी 2023 को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और 14 दिन के लिए निष्कासित कर दिया गया। -

30 सितंबर 2023 को एमबीबीएस बैच 2020 और 2021 के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। बीते चार नवंबर को सौंपी समिति की रिपोर्ट पर कॉलेज प्रशासन ने 29 छात्रों पर 15-15 हजार और 11 विद्यार्थियों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed