{"_id":"60ac01ce8ebc3e34e26074b0","slug":"medical-college-12-crore-se-taiyaar-hoga-reporters-news-jhs1955830124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ से तैयार होगा बच्चों का आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ से तैयार होगा बच्चों का आईसीयू
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ रुपये की लागत से बच्चों का आईसीयू (पीआईसीयू) तैयार होगा। यहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। ऑक्सीजन के लिए अलग प्लांट भी लगाया जाएगा। योगी सरकार ने पीआईसीयू निर्माण की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के आदेश पर बाल रोग विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। एक-दो दिन में प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
कोरोना की दूसरी लहर में झांसी में बिगड़े हालातों के मद्देनजर योगी सरकार अभी से तीसरी लहर की तैयारी में जुट गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से तीसरी लहर को बच्चों के लिए भी घातक बताया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार बच्चों के लिए आधुनिक आईसीयू (पिक्कू) के निर्माण की मंजूरी दे चुकी है। रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों से पिक्कू के संबंध में पूछताछ कर जल्द निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। बताया गया कि 50 बेड का पीआईसीयू वार्ड नंबर दस में बनेगा। जबकि, 50 बेड की हाई डेफिसिएंसी यूनिट वार्ड नंबर नौ में। वार्ड नौ में ऑक्सीजन की सप्लाई है। जबकि, वार्ड दस को सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ा जा रहा है। यह बच्चों के लिए आधुनिक आईसीयू होगा, जिसमें 25 वेंटिलेटर, 25 एचएफएनसी, 10 वाई पैप, 100 इंफ्यूजन पंप, 10 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आदि होंगे। विभाग में छह कंसल्टेंट, 24 रेजिडेंट, चार सीनियर रेजिडेंट हैं। पीआईसीयू के लिए अलग से 50 स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर आदि की नियुक्ति की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में 12 करोड़ से पीआईसीयू तैयार होगा। बुधवार तक प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। यहां पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। बच्चों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। प्रदेश सरकार ने इसकी मंजूरी देकर झांसी समेत बुंदेलखंड को बड़ी सौगात दी है। - डॉ. ओमशंकर चौरसिया, बाल रोग विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।