{"_id":"60ba880b8ebc3ef7957588c4","slug":"medical-collage-me-7-june-se-suru-hogi-opd-12-baje-tak-dekenge-docter-jhansi-news-jhs1963722123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में सात जून से शुरू होगी ओपीडी, 12 बजे तक बनेंगे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में सात जून से शुरू होगी ओपीडी, 12 बजे तक बनेंगे पर्चे
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से मरीजों को राहत मिलेगी।
- फोटो : ???? ????
मेडिकल कॉलेज में सात जून से शुरू होगी ओपीडी, 12 बजे तक बनेंगे पर्चे
झांसी। इलाज के लिए भटक रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सात जून से सभी विभागों की ओपीडी एक साथ शुरू हो जाएगी। ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसलिए कॉलेज प्रशासन ने दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी पर्चा बनाने का फैसला लिया है। डॉक्टर दोपहर दो बजे तक ओपीडी में मरीज देखेंगे।
कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद दो महीने पहले सभी सरकारी अस्पतालों में एक साथ ओपीडी बंद कर दी गई थी। इससे कोविड को छोड़कर दूसरी बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए दर - दर भटकना पड़ रहा था। अधिकतर नर्सिंगहोम भी कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत कर दिए गए। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए डॉक्टरों, जांचों की फीस और दवाओं का खर्चा उठाना मुश्किल है। इसलिए वह सरकारी अस्पताल खुलने का इंतजार कर रहे थे।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सात मई से ओपीडी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सोमवार से सभी विभागों में मरीज दिखा सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे और अस्पताल परिसर में ज्यादा भीड़भाड़ न हो, इसलिए दोपहर 12 बजे तक ही पर्चे बनेंगे। हालांकि, डॉक्टर सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक मरीज देखेंगे। ओपीडी शुरू होने से पहले बिल्डिंग और सभी कमरों की अच्छी तरह साफ-सफाई कराई जाएगी। सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। पर्चा बनने के पहले सभी को कोरोना वायरस की जांच करानी होगी।
विज्ञापन
डॉ. कश्यप बने ईएनटी विभागाध्यक्ष
झांसी। मेडिकल कॉलेज के नाक, कान और गला रोग विभाग का प्रमुख डॉ. सुशील कश्यप को बना दिया गया है। ओपीडी शुरू होने से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह विभाग में सबसे वरिष्ठ हैं।