फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medical collage ki layibrery me hongi 100 sete

मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में होंगी 100 सीट, 18 घंटे खुलेगी

Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
medical collage ki layibrery me hongi 100 sete
मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में होंगी 100 सीट, 18 घंटे खुलेगी
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं और जूनियर डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। अब लाइब्रेरी 18 घंटे तक खुलेगी। इसके अलावा एक साथ 100 छात्र-छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इसको अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है। यहां पर कई नई किताबें भी आएंगी।
मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी अभी अच्छी व्यवस्था में नहीं है। जूनियर डॉक्टरों की तरफ से भी लाइब्रेरी का समय और सुविधाएं दोनों बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा यहां पर काफी सालों से किताबें भी नहीं खरीदी गईं। हालांकि, कोरोना से पहले कुछ किताब जरूर ली गईं लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जूनियर डॉक्टरों की मांग को मानते हुए लाइब्रेरी को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। अभी तक लाइब्रेरी में अधिकतम 60 छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था थी, मगर अब इसे बढ़ाकर 100 सीट तक किया जा रहा है। इसके लिए नया फर्नीचर आ रहा हे। इसके अलावा लाइब्रेरी खोलने का समय भी 18 घंटे किया जा रहा है। यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए चाय-कॉफी की भी व्यवस्था होगी। कई किताबों की भी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

रात भर तैनात रहेगा सुरक्षा गार्ड
लाइब्रेरी नई तरह से तैयार हो जाने के बाद अब सुबह नौ से रात तीन बजे तक खुलेगी। यहां पर सुरक्षा गार्ड से लेकर कर्मचारियों तक की तैनाती की जाएगी। रात में लाइब्रेरी बंद होने तक सुरक्षा गार्ड, कर्मचारी वहीं पर ड्यूटी देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
लाइब्रेरी को अपग्रेड करने का काम तेजी से चल रहा है। अब यहां पर 100 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही 18 घंटे तक लाइब्रेरी खुली रहेगी। नई किताबें भी आएंगी। - डॉ. नीरज बनौरिया, लाइब्रेरी प्रभारी, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed