{"_id":"5de5659d8ebc3e54846b6980","slug":"medical-collage-inaugration-by-cm-jhansi-news-jhs153987038","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ कर सकते हैं मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शुभारंभ कर सकते हैं मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
medical collage inaugration by cm
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बनकर लगभग तैयार हो चुके सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन आठ दिसंबर को शुभारंभ कर सकते हैं। सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ब्लॉक का निरीक्षण किया। अब निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ रुपये से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। पांच मंजिला इस इमारत में नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी समेत छह अलग यूनिटें बनी हैं। पांच नवंबर से यहां ओपीडी शुरू करने के लिए डॉक्टर पहुंचे तो श्रमिकों ने बकाया भुगतान का हवाला देते हुए ताले खोलने का विरोध कर दिया। इसके बाद डॉक्टर वापस चले गए। श्रमिकों का भुगतान अब भी नहीं हुआ है।
इस बीच आगामी आठ दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन द्वारा ब्लॉक का शुभारंभ करने की खबर आई तो सीडीओ निखिल टी फुंडे, सिटी मजिस्ट्रेट सलिल पटेल मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. साधना कौशिक व अन्य अधिकारियों के साथ ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माइनर ओटी का काम अधूरा मिला। साथ ही, ऊपर मंजिल पर मॉड्यूलर ओटी, डायलिसिस यूनिट में भी काम अधूरा दिखा। इसके अलावा भी कुछ जगहों पर कमियां सामने आईं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को भेज दी है। इसमें जहां-जहां कमियां हैं, उनका उल्लेख किया गया है। जिला प्रशासन भी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके आधार पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम तय होगा। इस दौरान सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. सुधीर कुमार मौजूद रहे।