{"_id":"f0cf3ab64e134c0818308bf218410217","slug":"medical-collage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की राज्य सूचना आयोग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की राज्य सूचना आयोग से शिकायत
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज द्वारा हाल फिलहाल सिटीजन चार्टर बनाने से हाथ खड़े कर देने के बाद आरटीआई आवेदक राज्य सूचना आयोग पहुंच गया है। आवेदक ने कॉलेज पर सूचनाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पिछोर निवासी मुदित चिरवारिया ने मेडिकल कॉलेज के जन सूचना अधिकारी प्रधानाचार्य कार्यालय से बीती 24 जुलाई को आरटीआई के तहत सिटीजन चार्टर समेत 10 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।
30 दिन पूर्ण होने के बाद जन सूचना अधिकारी द्वारा अपूर्ण सूचनाएं भेजी गईं। इस पर आवेदक ने ठीक दो माह बाद 24 सितंबर को प्रथम अपीलीय अधिकारी से पूर्ण सूचनाएं देने की अपील की।
विज्ञापन
फिर से एक माह निकलने के बाद अपूर्ण सूचनाएं आईं और प्रथम अपील होने के बाद पैसों की मांग की गई। आवेदक ने आरोप लगाया है कि अधिनियम से अवगत कराने पर विभाग सूचनाएं देने में लगातार टाल-मटोल करता जा रहा है।
प्रार्थी ने बीते नौ नवंबर और पांच दिसंबर को रिमाइंडर देकर पूर्ण सूचना देने की मांग की, लेकिन विभाग निर्धारित से अधिक समय लेने के बावजूद समय की मांग करता ही जा रहा है।
आवेदक ने राज्य सूचना आयोग से विभिन्न बिंदुओं पर सूचना दिलाने के साथ-साथ जन सूचना अधिकारी को दंडित करने की मांग की है।