फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical board did post-mortem of the girl's body, made DNA slides

Jhansi: मेडिकल बोर्ड ने किया युवती के शव का पोस्टमार्टम, डीएनए स्लाइड बनाई

Sun, 21 Aug 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

शुक्रवार को टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव के सुखनंदन की पुत्री अंजू (21) का शव जला हुआ मिला था। पिता ने गांव के युवक संदीप पर पुत्री की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Medical board did post-mortem of the girl's body, made DNA slides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

टोड़ीफतेहपुर थाना इलाके के ग्राम महेवा में बीते रोज एक युवती को आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। देर रात मेडिकल बोर्ड ने युवती के शव पोस्टमार्टम किया। शनिवार की सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार हुआ। हालांकि, इस मामले ने अब राजनीतिक रंग लेना भी शुरू कर दिया है। शनिवार को कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन महेवा पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। वहीं, मृतका के पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को टोड़ीफतेहपुर के महेवा गांव के सुखनंदन की पुत्री अंजू (21) का शव जला हुआ मिला था। पिता ने गांव के युवक संदीप पर पुत्री की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। देर रात दो डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने युवती का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। साथ ही डीएनए टेस्ट के लिए स्लाइड तैयार की गई।
विज्ञापन


सुबह पुलिस की कड़ी निगरानी में युवती का अंतिम संस्कार हुआ। शनिवार को यह घटना सुर्खियों में बनी रही। इसे लेकर अब राजनीति भी गरमाने लगी है। शनिवार को कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन महेवा पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना को दिल दहला देने वाली वारदात बताते हुए कड़ी निंदा की। उन्होंने मृतका के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतका के पिता सुखनंदन शनिवार को पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप जड़े। पिता ने कहा कि उन्होंने एक नामजद व तीन अज्ञात पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed