फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MD upset with reduction of hours in the name of local fault, ultimatum of action

Jhansi News: लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों की कटौती से एमडी खफा, कार्रवाई का अल्टीमेटम

Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
MD upset with reduction of hours in the name of local fault, ultimatum of action
- अभियंताओं को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश - रात में फोन न उठाने वाले एक्सईएन, एसडीओ और जेई के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों की कटौती की शिकायत पर दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के एमडी अमित किशोर ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि मुख्यालय से चौबीस घंटे आपूर्ति के लिए बिजली दी जा रही है। ऐसे में लोगों तक यह बिजली पहुंचाई जाए। प्रबंध निदेशक ने कोताही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया।

विकास भवन में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करने पहुंचे प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने अभियंताओं को प्रत्येक दशा में मुख्यालय में निवास करने को कहा। रात में उपभोक्ताओं के फोन रिसीव न करने वाले एक्सईएन, एसडीओ एवं जेई को भी चेताया। हर कीमत पर 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया। न बदलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने की बात कही। एमडी ने लाइन लॉस कम करने के उपाय भी तेज करने को कहा। स्मार्ट मीटर अभियान की थीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। आरसी वसूली में लेटलतीफी पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने चेकिंग टीम के भ्रमण का रोस्टर उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक में एसडीएम शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी एसके वर्मा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता (मुख्यालय) पंकज गोयल, रवि अग्रवाल, मुख्य अभियंता पीके सिंह, अधीक्षण अभियंता विनय कुमार, अधिशासी अभियंता डी यादवेंद्र, अनुभव कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन




70 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा नेवर पेड योजना का लाभ
शासन की हाल में शुरू हुई नेवर पेड योजना का लाभ झांसी के करीब 70 हजार उपभोक्ता उठा सकते हैं। इस योजना के जरिए जिनके बिजली के कनेक्शन कटे हैं वह महज सौ रुपये नकद जमा करके अपना कनेक्शन फिर से आरंभ करा सकते हैं। वाणिज्य निदेशक राजीव शर्मा ने इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करने के निर्देश दिए। झांसी में 925 करोड़ रुपये की आरसी जारी की जानी है। उन्होंने इसे जल्द तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed