फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MBA finance question paper out of sylabus

सिलेबस से बाहर का प्रश्न आने पर छात्रों का हंगामा

Sat, 06 Mar 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
MBA finance question paper out of sylabus
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में एमबीए फाइनेंस की परीक्षा के दौरान छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रश्न सिलेबस से बाहर का आया है। इसके बाद अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 15-20 मिनट तक हंगामा करने के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

बीयू में इन दिनों कैंपस कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। शुक्रवार को दोपहर दो से शाम पांच की पाली में एमबीए फाइनेंस की परीक्षा चल रही थी। तभी कुछ छात्र परीक्षा कक्ष में खड़े होकर हंगामा करने लगे। छात्रों ने आरोप आया कि पेपर में कुछ प्रश्न सिलेबस के बाहर के आ गए हैं। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसका उत्तर क्या लिखें। कक्ष निरीक्षकों ने इसकी सूचना विभाग प्रमुख को दी। हंगामा बढ़ता देख विभाग प्रमुख मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने भी प्रश्न को देखा तो पाया कि एक प्रश्न सिलेबस के बाहर का आ गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि जिस प्रश्न पर छात्रों को आपत्ति थी, उसमें दस में से सात का उत्तर देना था। ऐसे में उन्होंने छात्रों को समझाया कि एक प्रश्न को छोड़ दें तो भी नौ प्रश्न बचते हैं। इनमें से किन्हीं सात प्रश्नों का उत्तर लिख दें। काफी समझाने के बाद छात्र मान गए। इस बीच 15-20 मिनट तक परीक्षा कक्ष में हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed