फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mayank hijacker Looking in Portland

मयंक के अपहरणकर्ताओं की अहमदाबाद में तलाश

Mon, 19 Sep 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
 Mayank hijacker Looking in Portland
kiddnaping, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समथर के बैंक कर्मी मयंक गंधी को 40 लाख की फिरौती लेकर छोड़ने वाले अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ के लिए पुलिस गुजरात के अहमदाबाद में जुटी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि अहमदाबाद के कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


समथर के मोहल्ला चौपड़ बाजार निवासी मयंक गंधी सर्व यूपी ग्रामीण बैंक टहरौली में कैशियर हैं। 22 जुलाई को बाइक से बैंक जाते समय उनका अपहरण हुआ था। दूसरे दिन उनकी बाइक मोंठ के गांव बम्हरौली में खड़ी मिली थी। दो दिन बाद ही बदमाशों ने 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस की कई टीमें अपहृत को छुड़ाने में जुटी थीं। 21 अगस्त को परिजनों ने 40 लाख रुपये अपहर्ताओं तक पहुंचाए। 22 अगस्त को अपहर्ताओं ने मयंक को ललितपुर में छोड़ दिया, जहां से पुलिस उसे लेकर आई।
विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों स्वॉट और समथर थाना पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद में अपहर्ताओं की तलाश में छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने अपहर्ताओं के कुछ साथियों को हिरासत में ले लिया और झांसी लेकर आई गई। अब पुलिस टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं। वहीं, समथर थानाध्यक्ष का कहना है कि वह गुजरात से लौट रहे हैं। पुलिस के छापा मारने से पहले ही बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed