फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maximum support price increase

उड़द-मूंगफली की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, खरीद केंद्रों का अता-पता नहीं

Sat, 03 Oct 2020 11:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
maximum support price increase
उड़द

किसान आंदोलन को देखते हुए सरकार ने आनन-फानन में खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य का तो एलान कर दिया लेकिन, करीब एक हफ्ते बाद भी स्थानीय स्तर पर प्रशासन ने सरकारी खरीद केंद्र खोलने की कोई कवायद ही नहीं शुरू की जबकि मूंगफली एवं उर्दू मार्केट में आनी शुरू हो गई है। सहायक निबंधक केपी शुक्ला का कहना है कि सरकार की ओर से निर्देश मिलने पर ही यह केंद्र खोले जा सकेंगे।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा करते हुए उसे घोषित कर दिया। नई एमएसपी के मुताबिक उर्द का समर्थन मूल्य पिछली बार से करीब तीन सौ रुपये एवं मूंगफली के समर्थन मूल्य में करीब पौने तीन सौ की बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन, इस बढ़ोत्तरी का स्थानीय स्तर पर किसानों को फायदा होता नहीं दिख रहा। जिला प्रशासन की ओर से इन जिन्सों की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों को खुलवाने की कोई कवायद ही नहीं शुरू हुई। इस वजह से एमएसपी के एलान का फायदा किसानों के बजाए बिचौलियों को मिलता दिखता है।
विज्ञापन


बता दें, खरीफ सीजन में बुंदेलखंड में मूंगफली, उर्द, तिल की उपज खास तौर से होती है। धान सिर्फ मोंठ एवं समथर इलाके में होता है लेकिन, उसकी खरीद से पहले ही सरकारी एंजेसियां हाथ खड़े कर चुकी। अब सिर्फ मूंगफली एवं उर्द, मूंग, तिल की खरीद ह्री होनी है लेकिन, खरीद केंद्र के समय पर न खुलने से बिचौलिये इसका फायदा उठाने की फिराक में हैं। किसानों की उपज करीब तैयार हो चुकी है लेकिन, सरकारी केंद्र न होने से मजबूरी में किसान इसको बिचौलियों को बेचने को मजबूर है। वहीं, नवंबर के आखिरी में क्रय केंद्र खुलने पर बिचौलिये ही इन्हीं क्रय केंद्रों में माल खपाकर मोटा मुनाफा वसूल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली दफे खुले थे चार केंद्र
मूंगफली, उर्द आदि की खरीद का काम केंद्रीय एजेंसी नैफेड के मार्फत होता है। पिछली दफे यहां फसल को काफी नुकसान हुआ था लेकिन, चिरगांव, रामनगर एवं भोजिला में कुल चार केंद्र खोले गए थे। उस बार भी यह केंद्र नवंबर के आखिरी माह में खुले थे, जिसकी वजह से किसानों के पास उपज ही नहीं बची थी।

इस वर्ष घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य
19-20 20-21
धान 1815 1868
मूंग 7050 7196
उर्द 5700 6000
मूंगफली 5090 5275
तिल 6485 6855

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed