फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maulana announcement in jhansi if dj plays they will not read niqah

मौलानाओं का एलान: डीजे बजाया तो नहीं पढ़ेंगे निकाह, डांस, बरात, गाना, डीजे व ढोल सब हराम है

Sun, 06 Mar 2022 05:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Mar 2022 05:26 PM IST
सार

मुस्लिम उलेमाओं के कहने पर भी यदि यह कार्य नहीं रूके और लोगों ने अपनी मनमानी करते हुए इस्लाम के खिलाफ कार्य किया तो उलेमा उसे खुद ही रोकने का कार्य करेंगे। इन शादियों में न तो वह खाना खाएंगे और न ही निकाह पढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
maulana announcement in jhansi if dj plays they will not read niqah
मुस्लिम धर्म गुरु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुस्लिम धर्म गुरुओं ने प्रेम नगर स्थित पुलिया नंबर 9 के एक मैरिज हॉल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस शादी में डीजे, शराब, बरात चढ़ाना, डांस या ढोल बजाया गया तो उसमें कोई भी आलिम या इमाम निकाह नहीं पढ़ाएंगे। साथ ही सामाजिक बुराइयां दूर करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन


सहर काजी मुफ्ती साबिर अंसारी ने कहा कि इस्लाम में डांस, बरात चढ़ाना, गाना, डीजे व ढोल आदि बजाना सब हराम कार्य है और इस्लाम में इनका कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो इन रस्मों को करता है, उसके दिल में न तो नबी हजरत मोहम्मद की मोहब्बत है, न ही इस्लाम की और न ही उसके दिल में ईमान है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम उलेमाओं के कहने पर भी यदि यह कार्य नहीं रूके और लोगों ने अपनी मनमानी करते हुए इस्लाम के खिलाफ कार्य किया तो उलेमा उसे खुद ही रोकने का कार्य करेंगे। इन शादियों में न तो वह खाना खाएंगे और न ही निकाह पढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शादियों में इस प्रकार के कृत्यों से पैसा बर्बादी व गुनाह होना लाजमी है, ऐसे कार्यों पर उलेमा पाबंदी लगाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब कमेटियां गठित कर ऐसी शादियों पर निगाह रखी जाएगी। 


बैठक में मौलाना हासिम, हाफिज मोहम्मद रिज़वान इमाम छोटी मस्जिद पुलिया नम्बर 9, हाफिज इमरान, हाफिज नियाजुद्दीन, मुफ़्ती मोहम्मद मुबारक, मौलाना याकूब, हाफिज जमाल उद्दीन, कारी सलीम, हाफिज अताउल्लाह, मौलाना अब्दुल मुबीन, मौलाना असद, रईस उद्दीन काजी, अब्दुल करीम कुरैशी, अब्दुल कय्यूम, मंसूर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed