फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   math quation create paroblems in mandi parishad exam

मंडी परिषद की परीक्षा में गणित ने उलझाया

Fri, 31 May 2019 02:02 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 31 May 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
math quation create paroblems in mandi parishad exam
mandi parishad exam - फोटो : amarujala
झांसी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की संयुक्त संवर्ग की परीक्षा के पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई, जिसमें तकरीबन 50 प्रतिशत परीक्षार्थी मौजूद रहे। परीक्षा में गणित के सवालों में परीक्षाथ्री उलझे रहे।
विज्ञापन

परीक्षा देने आए महोबा के नीलेश ने बताया कि दो भाग में प्रश्न पत्र हल करना था। पहले भाग में गणित और सामान्य ज्ञान तथा दूसरे भाग में हिंदी और वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए थे। पहली पाली की परीक्षा में शामिल हुए अखिलेश ने बताया कि गणित के सवालों ने उलझाए रखा। तो दूसरी ओर सामान्य ज्ञान के सवालों में भी परीक्षार्थी चकरा गए। पहले दिन दोनों पालियों में 39,9984 परीक्षार्थी पंजिकृत थे। उसमें से 20112 उपस्थित रहे तथा 20,872 अनुपस्थित। पहली पाली में 19992 को परीक्षा देनी थी पर 9851 उपस्थित रहे और 10141 अनुपस्थित। इसी प्रकार से दूसरी पाली में 19992 में से 10261 उपस्थित और 9731 अनुपस्थित रहे।  
विज्ञापन

दोनों पालियों की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में हुईं। मोबाइल फोन समेत अन्य कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दिए गए। इस व्यवस्था के लिए प्रवेश द्वार पर कड़ा पहरा लगाया गया था। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला अध्यापिकाएं ने ली। शुक्रवार को यही परीक्षा 18 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित के सवाल कठिन थे। इसलिए कई सवाल हल नहीं कर सका। बाकी का भाग भी आसान नहीं था। - आशीष कुमार


पहले भाग के सवालों में उलझा रहा। इसकारण दूसरे भाग के कई सवालों को हल करने से चूक गया। - श्याम नंद शर्मा


50 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग के डर से कई सवाल हल नहीं किया। कुल मिलाकर परीक्षा कठिन रही। - रिषभ दीक्षित


रीजनिंग के कई सवाल आसान रहे जो हल होते चले गए। हिंदी के भी कई प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। - कृष्ण प्रताप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed