फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maternal and in-laws clashed in the medical college over the death of the woman, fiercely beaten up

महिला की मौत पर मेडिकल कालेज में भिड़े मायके और ससुराल वाले, जमकर मारपीट

Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Maternal and in-laws clashed in the medical college over the death of the woman, fiercely beaten up
झांसी। विवाहिता की मौत पर मेडिकल कालेज में मायके और ससुराल वाले भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मायके वालों का आरोप था कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, मारपीट की जाती थी। जबकि ससुराल वालों का कहना है कि पति-पत्नी में मामूली कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पृथ्वीपुर निवासी सेवक राम ने अपने बेटी अंजली (38) का विवाह रक्सा निवासी जयराम धानक के साथ करीब 20 साल पहले किया था। जयराम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके दो लड़के शिवम (16) एवं अमन (14) हैं। बृहस्पतिवार को जयराम ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था लेकिन, अंजली ने उसे जाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में काफी देर तक विवाद होता रहा। जयराम ने अंजली की बात नहीं मानी और ड्यूटी चला गया। इससे नाराज होकर अंजली ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

उसे फांसी पर लटका देखकर छोटे बेटे ने परिजनों को बताया। इस पर परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अंजली के पिता सेवकराम भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद मायके वाले हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसको लेकर ससुराल एवं मायके पक्ष के लोगों में अस्पताल में ही मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। शव का पोस्टमार्टम कराने पर उसके शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। फांसी लगाने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। पिता सेवकराम का कहना है कि ससुराल में अक्सर अंजली के साथ दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। इसको लेकर वह काफी परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने अपनी जान दी। इंस्पेक्टर बबीना बृजेश सिंह का कहना है मायकेपक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed