फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   matdhan me pure sehar me abbal raha jhansi

मतदान में पूरे सूबे में अव्वल रहा झांसी

Sat, 17 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
matdhan me pure sehar me abbal raha jhansi
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए हुए पहले चरण के मतदान में पूरे प्रदेश में झांसी अव्वल रहा। यहां कुल 80 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जबकि गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज जैसे कई जनपद पीछे रह गए। हालांकि पिछले पंचायत चुनाव के दौरान झांसी में इससे अधिक 83 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन

कोरोना के साए तले पंचायत चुनाव कराए गए लेकिन, मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज नहीं हुई। कोरोना महामारी के बावजूद 80 फीसदी बुंदेली मतदान के लिए अपने घरों से निकले। जनपद में कुल 753 के 1676 बूथों मेें बीस फीसदी बूथ ऐसे रहे जहां 90-95 फीसदी मतदान हुआ। दस फीसदी बूथ ऐसे रहे जहां 40 प्रतिशत से कम मतदाता वोट डालने पहुंचे। कैरोखर में बवाल के बावजूद 79 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम प्रधान पद को लेकर गांव की राजनीति में जबर्दस्त जोर - आजमाइश रहती है। इस वजह से गांव का हर दूसरा व्यक्ति इन चुनावों से सीधा जुड़ा होता है। इस वजह से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मुकाबले पंचायत चुनावोें में भारी मतदान होता है। इस बार भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों के समर्थन के लिए मुंबई, दिल्ली, मप्र, गुजरात समेत अन्य स्थानों पर काम करने वाले प्रवासियों ने भारी संख्या में मतदान किया। इन सबके चलते आखिर में 80 फीसदी मतदान हुआ जबकि गाजियाबाद में 74.33, आगरा में 71.61, हाथरस में 70.55, रामपुर में 71, रायबरेली में 68, अयोध्या में 70, श्रावास्ती में 64, जौनपुर में 63.15, भदोही में 63.81, कानपुर नगर में 75, महोबा में 78, गोरखपुर में 70, संतकबीर नगर में 70, हरदोई में 70, सहारनपुर में 74.53, प्रयागराज में 75 एवं बरेली में 73 फीसदी ही मतदान हुआ। झांसी में सर्वाधिक मतदान चिरगांव ब्लॉक में 82.15 प्रतिशत हुआ जबकि सबसे कम गुरसराय ब्लॉक में 75 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतों का प्रतिशत
ब्लॉक मतदाता मत प्रतिशत
बबीना- 1,33,142 81
बड़ागांव- 89,625 77.61
मोंठ- 1,32,002 77
चिरगांव- 1,18,750 82.15
मऊरानीपुर- 1,39,952 77
बंगरा- 1,34,310 76.5
बामौर- 1,11,383 80
गुरसराय- 1,14,358 75
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed