फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   matdhan chunav

मतपेटिकाओं में बंद हो गई 8090 उम्मीदवारों की किस्मत, अब दो का इंतजार

Sat, 17 Apr 2021 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
matdhan chunav
झांसी/ मोंठ/ गरौठा। पंचायत चुनावों के लिए मतदान के बाद कई पदों के कुल 8090 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई। उनकी किस्मत का फैसला अब दो मई को मतपेटिकाओं के खुलने के साथ होगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों को लेकर इस बार काफी गहमागहमी रही। एक ही गांव से कई-कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोंकते नजर आए। करीब दस दिन तक चली चुनावी गहमागहमी के बाद इन सभी की किस्मत मतपेटिका में बंद हो गई। उधर, मोंठ ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों के लिए 99,759 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। यहां दतावली में हुए उपद्रव को छोड़कर शेष मतदान शांति पूर्ण रहा। मतदान खत्म होने के बाद गल्ला मंडी में भोर तक मतपेटिकाएं जमा कराई गईं। इसी तरह गरौठा तहसील के उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद कर दी।
विज्ञापन

चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की संख्या
ग्राम प्रधान
कुल पद 495
उम्मीदवारों की संख्या - 4067
ग्राम पंचायत सदस्य
पद 2335
उम्मीदवार - 1434
क्षेत्र पंचायत सदस्य
पद - 565
उम्मीदवार - 2325
जिला पंचायत सदस्य
पद - 24
कुल उम्मीदवार - 264
समर्थकों संग जीत हार का समीकरण सुलझाने में जुटे रहे उम्मीदवार
झांसी-गरौठा। मतदान निपटने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बैठकर जीत-हार का समीकरण सुलझाने की कोशिश करते रहे। समर्थक अपने हिसाब से जीत का समीकरण उम्मीदवारों को समझाने की कोशिश करते दिखे। इस बार मोतीकटरा, निपान, बरारू, ढिवकई, निमगहना, खडौरा, बंगरा, मारकुंआ, गुढा, खेरी, मथनियाँ, रमपुरा, सिमरधा, मढा, हेबतपुरा, बीरपुरा, शीला, चतुरताई, पुछी, एवनी समेत अधिकांश ग्राम पंचायतों में कहीं सीधी टक्कर तो कहीं त्रिकोणीय संघर्ष दिखा। ऐसे मेें अब दो मई का बेेसब्री से इंतजार हो रहा है। अधिकांश प्रत्याशी समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत का दावा कर रहे। मतदान खत्म होने के बाद भी ग्रामीण इलाकों में चुनावी बुखार उतरता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed