फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Matateela water level less

माताटीला बांध का घटाया जा रहा जलस्तर, महानगर में हो सकता है जल संकट

Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Matateela water level less
झांसी। सिंचाई विभाग माताटीला बांध पर जल्द ही पिचिंग मरम्मत का काम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए बांध का जलस्तर घटाया जा रहा है। जलनिगम ने झांसी महानगर, बबीना व आसपास क्षेत्रों को जलापूर्ति देने के लिए बांध पर पंपिंग कर कच्चा पानी लेना शुरू कर दिया है। ऐसे में जलसंकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है। एक- दो फीट जलस्तर और गिरने पर संकट बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

माताटीला बांध का जलस्तर 1012 फुट है। वर्तमान में सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की वजह से बांध में 996 फुट पानी रह गया है। सिंचाई के लिए सात हजार क्यूसेक पानी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। चूंकि, माताटीला बांध के जल भराव क्षेत्र के आसपास लगे पत्थरों की मिट्टी लहरों की टक्कर से कई जगह खिसक गई है। सिंचाई विभाग इस बार पिचिंग (मिट्टी व पानी में गिर गए पत्थरों को लगाने का काम) करने जा रहा है। इसके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। यह काम 35 लाख की लागत से एक महीने में पूरा होगा। इस काम को पूरा करने के लिए बांध का जलस्तर 989 तक ले जाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में जलनिगम की परेशानी बढ़ गई है। जलनिगम को पेयजल आपूर्ति के लिए कच्चा पानी बांध पर पंप चलाकर लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- माताटीला बांध पर पिचिंग का काम पूरा करने के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। हर आठ से दस साल में यह काम करना पड़ता है। जल्द ही यह काम शुरू किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि 992 फीट जलस्तर पर ही काम को पूरा कर लिया जाए। काम पूरा होने पर राजघाट बांध से पानी लेकर जलस्तर को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद फरीद, अधिशासी अभियंता माताटीला बांध।
- बांध का जलस्तर कम होने के कारण पंपिंग कर पानी लेना शुरू कर दिया गया है। अब अगर और नीचे जलस्तर होगा तो पानी की कमी पड़ सकती है। फिलहाल हर कोशिश की जा रही है कि पानी की समस्या न हो।

एके गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलनिगम।
यह भी जानिए
माताटीला बांध से झांसी महानगर, बबीना, तालबेहट आदि आसपास के क्षेत्रों की जलापूर्ति होती है। बबीना आने वाली 11 हजार करोड़ लीटर और 4.5 करोड़ लीटर क्षमता कच्चे पानी की पाइप लाइनों के सीपी टैंक माताटीला बांध पर बने हैं। सीपी टैंक (कॉन्सटेंट प्रेशर टैंक ) में पानी बांध के निचली सतह से लिया जाता है। बांध का जलस्तर 996 फीट पर पहुंचने पर जल निगम को पंपिंग कर कच्चा पानी लेना पड़ता है। जल निगम ने बांध पर अस्सी एचपी की तीन, पचहत्तर एचपी की दो व पचपन एचपी की दो मोटरें लगा रखी हैं। आठ -आठ घंटे के अंतराल पर इन मोटरों को चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed