फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   matateela

माताटीला बांध में सिर्फ प्यास बुझाने लायक पानी

Sat, 19 Aug 2017 01:22 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 19 Aug 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
matateela
प्रशासन - फोटो : demo pic
माताटीला बांध में सिर्फ छह माह तक झांसी, बबीना और तालबेहट में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की व्यवस्था है। अगर सितंबर तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो रबी की फसल के लिए सिंचाई की उम्मीद खत्म हो जाएगी। यही हाल सपरार बांध का है, जिससे मऊरानीपुर क्षेत्र की जनता को पानी मिलता है।
विज्ञापन


जुलाई से अभी तक की औसत बारिश न होने से बांध का जलस्तर घट रहा है। बांध का जलस्तर 1012 फुट है और इस समय 992.6 फुट पानी बांध में है। जलनिगम पीने का पानी देने के लिए 989 फीट तक ही पानी बांध से ले सकता है, इसके बाद पंप चलाने में अड़चन शुरू हो जाती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि साढ़े तीन फीट जलस्तर से छह माह तक पीने का पानी दिया जा सकता है। जलस्तर नहीं बढ़ा तो अक्तूबर में रबी की फसल की सिंचाई के लिए नहरें चलाना भी संभव नहीं होगा। इसके अलावा जनपदवासी सुकवां ढुकुवां, पारीछा, पहूज, सपरार, पहाड़ी, लहचूरा, डोंगरी व खपरार बांध के पानी का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार उपयोगी क्षमता के सापेक्ष माताटीला में 8.98 मिलियन घन मीटर, सुकवां ढुकुवां बांध में 20.95 मिलियन घन मीटर, पारीछा बांध में 12.26 मिलियन घन मीटर, डोंगरी बांध में शून्य, खपरार बांध में 2.66 मिलियन घन मीटर, पहूज बांध में 2.8 मिलियन घन मीटर, सपरार बांध में 21.18 मिलियन घन मीटर, पहाड़ी बांध में 7.27 मिलियन घन मीटर, लहचूरा बांध में शून्य, बड़वार झील में 7.78 मिलियन घन मीटर उपयोगी पानी बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपरार बांध का हाल भी बुरा है। सपरार बांध से मऊरानीपुर क्षेत्र की दो लाख आबादी को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। बांध का पूर्ण जलस्तर 224.64  मिलियन घन फीट है, लेकिन भीषण गर्मी के चलते जलस्तर घटकर 21.18 मिलियन घन फीट ही रह गया है। जलसंस्थान सप्लाई के लिए बांध से रोजाना एक मिलियन घन फीट कच्चा पानी ले रहा है। सपरार बांध से जुड़े अफसरों की मानें तो बांध में पीने के उपयोग के लिए पानी बचा है। अगर इस बीच बारिश नहीं होती है तो पानी का संकट खड़ा हो जाएगा।

‘सिंचाई के लिए बांधों में पानी नहीं हैं। बरसात होने पर ही स्थिति सामान्य बन सकेगी।’
संजय कुमार, अधिशासी अभियंता बेतवा नहर वितरण खंड।

 राजघाट से मांगेंगे पानी
माताटीला बांध का जल स्तर कम होने पर बबीना आने वाले कच्चे पानी का प्रेशर कम हो जाएगा। माताटीला का जलस्तर बढ़ाने के लिए सिंचाई अधिकारी राजघाट बांध से पानी मांगेंगे, ताकि माताटीला के जलस्तर को सामान्य रखा जा सके। राजघाट बांध भी अभी 17 फीट खाली चल रहा है।


इनको भी मिलता है पानी
माताटीला बांध से झांसी महानगर के अलावा कैंट बोर्ड बबीना, एमईएस, सीएचसी बबीना, भेल, राजघाट, रोहित सरफैक्टेंट्स, पीएसी, रामनाथ सिटी, मिलिट्री फार्म, झांसी विकास प्राधिकरण, कैंट बोर्ड झांसी, एमईएस झांसी, आईजीएफआरआई, मेडिकल कालेज, कैलिव विहार को व हंटर रोड को को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed