{"_id":"588656004f1c1bbd7ecf4768","slug":"master-trainer-explained-the-nuances-of-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ट्रेनर को बताई गईं मतदान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ट्रेनर को बताई गईं मतदान की बारीकियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
election news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला के 155 मास्टर ट्रेनर्स को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने मतदान के दौरान ईवीएम, कंट्रोल यूनिट व वैलेट यूनिट लगाने की बारीकियां बताईं। उन्होंने बताया कि जिला में 14,59,546 मतदाता 939 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सोमवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में उन्होंने बताया कि झांसी विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट लगाई जाएगी, जिसमें पांच मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि अन्य विधानसभा में पोलिंग बूथ पर चार- चार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतदान 23 फरवरी की सुबह सात बजे से शुरू होगा। इस मौके पर उपनिदेशक मंडी भगवान शरण, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या भोलाराम उपस्थित रहे।
एक मशीन से मॉक पोल के पचास वोट डालें
पीठासीन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह मतदान शुरू होने के समय एक ईवीएम से कम से कम पचास वोट मॉक पोल के रूप में डालें। सभी प्रत्याशियों से कम से कम दो - दो वोट जरूर डलवाएं। मतदान समाप्ति के बाद सीआरसी (क्लोज रिजल्ट क्लियर) कंपलीट करते हुए ईवीएम को सील करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
30 व 31 को होगा प्रशिक्षण
30 व 31 जनवरी को श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में मास्टर ट्रेनर, पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। यह प्रशिक्षण सुबह दस बजे शुरू होगा।