Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Master life save for snack after that gabbar dead

मेरी जान बचाने को सांप के टुकड़े कर डाले...मुझे जगाने वाला ‘गब्बर’ हमेशा के लिए सो गया

Thu, 17 Nov 2022 08:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Master life save for snack after that gabbar dead
कुत्ते की वफादारी की खबर में ..... मृत पड़ा सांप।
झांसी। मेरा बेजुबान गब्बर, मेरी गोद में खेलता था, मैं गुस्सा दिखाते हुए उसे प्यार से थपकी मारता था तो वह किसी छोटे बच्चे की तरह आंखें मूंदकर मुझसे लिपट जाता था। मैं जब सोता था तो लपककर मुझे उठाने दौड़ता था...। कल जब मैंने उसे अपने हाथों से मिट्टी में दफन किया तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि गब्बर हमेशा के लिए सो गया। मैंने सुना तो बहुत था कि कुत्ते बहुत वफादार होते हैं लेकिन गब्बर ने जिस तरह मेरी जिंदगी बचाने के लिए जहरीले सांप के टुकड़े कर अपनी जान गंवा दी, उसका यह अहसान मैं कभी नहीं भूल सकता।
विज्ञापन

इंसान और जानवर के प्रेम की यह दर्द भरी दास्तान झांसी के पास स्थित ओरछा तिगैला की सच्ची घटना है, और इसके साक्षी हैं कुत्ते गब्बर के मालिक जिला पंचायत सदस्य अमित राय। अमित बताते हैं कि दो दिन पहले 15 नवंबर की सुबह वह अपने फॉर्म हाउस में टहल रहे थे। गब्बर भी उनके आगे-पीछे उछलता-खेलता चल रहा था। तभी अजगर जैसा दिखने वाला एक रसेल वाइपर सांप उनकी तरफ बढ़ा। वह उस सांप को देख नहीं पाए लेकिन गब्बर की नजर सांप पर पड़ गई।
विज्ञापन

गब्बर उस पर बुरी तरह से टुट पड़ा। सुबह का समय था, इसलिए कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही गब्बर ने उसे नोंच-नोंच कर उसके टुकड़े कर डाले। लेकिन इस दौरान सांप ने भी गब्बर को डस लिया। अमित बताते हैं कि सांप तो मर गया लेकिन वह गब्बर को लेकर अस्पताल भागते, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। घरवालों ने सांप के टुकड़े और गब्बर को मृत देखा तो सभी समझ गए कि उनकी जान बचाने के लिए गब्बर अपनी जान पर खेल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गब्बर मुझे सबसे प्यारा था... जिद करता था कि उसे गोद में उठा लूं
अमित राय बताते हैं कि वह जिला पंचायत सदस्य हैं और उनकी मां सरोज प्रेमचंद्र राय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसलिए घर में सभी व्यस्त रहते हैं। उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है। इसलिए उन्होंने घर में ग्रेटडेन और साइबेरियन हस्की डॉग
के अलावा, गाय, तोते और घोड़ा भी पाल रखा है। अमित बताते हैं कि उन्हें छोटा सा डॉग बहुत पसंद था इसलिए तकरीबन पौने तीन साल पहले अमृतसर से एक अमेरिकन बुली डॉग खरीदा था। इसका नाम उन्होंने गब्बर रखा था। कुछ ही दिनों में गब्बर उनका सबसे प्यारा डॉग बन गया। गब्बर मुझे बेड पर सोता देख दौड़कर आता था। बताते हैं कि मैं घर से बाहर निकलता था तो भागकर फट से कार के ऊपर चढ़ जाता था। जिद करता था कि मैं उसे गोद में उठा लूं और खूब प्यार करूं...।
--
जहां गब्बर को दफनाया, वहां रोज जला रहे दीपक
अमित बताते हैं कि जिस दिन गब्बर की मौत हुई, उनसे खाना नहीं खाया गया। उन्होंने गब्बर को अपने ही फॉर्म हाउस में जिस जगह दफनाया है, वहां रोज दीपक जला रहे हैं। गब्बर की आत्मा की शांति के लिए वह कन्याओं को भोज व पूजन करवाएंगे। अमित ने बताया कि गब्बर भीड़ में उनका ध्यान खींचने के लिए कभी कुर्सी पर बैठकर उन्हें सहलाता था तो कभी घोड़े की रस्सी पकड़कर उसे दौड़ाता था।

रसेल वाइपर के काटने से 45 मिनट में हो सकती है मौत
रसेल वाइपर एक बार काटने पर 12-250 मिलीग्राम जहर छोड़ता है। इसके काटने से मल्टीपल ऑर्गन फेल हो जाते हैं। शरीर में खून के थक्के बनने लगते हैं। इस सांप को दुनिया के खतरनाक सांपों में गिना जाता है। इसकी स्पीड इतनी अधिक होती है कि पांच फीट दूर खड़े शिकार पर भी कुछ सेकंड में फुर्ती से हमला कर देता है। 45 मिनट में ही व्यक्ति की मौत हो सकती है।

कुत्ते की वफादारी की खबर में ..... सांप से लड़ाते हुआ कुत्ते की हुई मृत्यु।

कुत्ते की वफादारी की खबर में ..... सांप से लड़ाते हुआ कुत्ते की हुई मृत्यु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed