{"_id":"675967c701d6e18b900c28b7","slug":"massive-fire-broke-out-due-to-short-circuit-while-charging-an-electric-car-in-jhansi-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
Wed, 11 Dec 2024 03:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:52 PM IST
सार
झांसी जिले में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद के आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊरानीपुर के भानपुरा गांव में बुधवार तड़के इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने आसपास रखी वस्तुओं को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और मऊरानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद के आग पर काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
भानपुरा गांव निवासी मनीष गुप्ता ने घर के पास इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग में लगाया था। उनका कहना है कि तड़के करीब 3:00 बजे कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग ने आसपास रखी कुर्सी में समेट आने कीमती वस्तुओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मऊरानीपुर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर के मुताबिक मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन