{"_id":"64ef95e784df7222c10f8804","slug":"massage-parlors-will-be-built-at-jhansi-and-gwalior-stations-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-163344-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर बनेंगे मसाज पार्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर बनेंगे मसाज पार्लर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रेलवे देगा जगह, संचालन निजी हाथों में होगा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल रेल प्रशासन झांसी और ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर मसाज पार्लर खोलने जा रहा है। यह दोनों स्टेशनों के वातानुकूलित यात्री प्रतिक्षालयों में खोले जाएंगे। इसके लिए जगह रेल प्रशासन उपलब्ध कराए, जबकि संचालन निजी एजेंसियों द्वारा किया जाएगा।
झांसी रेल मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर दो प्रमुख स्टेशन हैं। इन दोनों स्टेशनों पर रोजाना अप और डाउन ट्रैक से सौ से अधिक सवारी गाड़ियों का आवागमन होता है। यही वजह है कि इन स्टेशनों पर चौबीसों घंटे भीड़भाड़ बनी रहती है। इसी यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे इन दोनों स्टेशनों के वातानुकूलित यात्री प्रतिक्षालयों में मसाज पार्लर खोलने जा रहा है।
मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मसाज पार्लर खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अक्तूबर माह में ये संचालित होने लगेंगे। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।