फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mason kidnapped from home in land dispute

Jhansi News: भूमि विवाद में राजमिस्त्री को घर से किया अगवा

Fri, 07 Feb 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Mason kidnapped from home in land dispute

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक राजमिस्त्री का उसके घर से अपहरण कर लिया गया। पत्नी ने जेठ और अन्य लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अपहृत की तलाश में जुटी हुई है लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है।

रक्सा थाना इलाके के ग्राम राजापुर निवासी नंदकिशोर अहिरवार राजमिस्त्री हैं। पत्नी लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि पति नंदकिशोर बुधवार इमलिया गांव काम से गए थे। शाम साढ़े छह बजे वे वहां से लौटे। घर पर अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की कार से तीन-चार लोग आए। उन्होंने पति को जबरदस्ती कार में बैठाया और अपने साथ ले गए। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति का जमीन विवाद में अपहरण किया गया है। अपहरण में जेठ, उसके बेटों और छाेटू यादव का हाथ है। काफी खोजबीन के बाद भी पति का पता नहीं चल पा रहा है। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्जकर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जमीन विवाद में राजमिस्त्री का अपहरण हुआ था। जांच में सामने आया कि उसके बड़े भाई अपने हिस्से की जमीन बेच चुके हैं। वह राजमिस्त्री के हिस्से से भी जमीन चाहते हैं। इसे लेकर पिछले छह साल से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed