फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   masjid redy for ramjan

मस्जिदें तैयार, माहे रमजान का इंतजार

Sun, 05 May 2019 01:48 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 05 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
masjid redy for ramjan
swachhata - फोटो : demo
झांसी। इबादत का महीना रमजान 6 या 7 मई से शुरू होगा। मुकद्दस रमजान में नमाजियों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। इसलिए शहर भर की मस्जिदों की साफ-सफाई के साथ ही रंग रोगन का काम भी अंतिम चरणों में है। चांद के दीदार होते ही शहर भर की मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। अगले दिन रमजान का पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

रविवार को चांद का दीदार होता है तो सोमवार से रमजान का महीना शुरू हो जाएगा। चांद की तस्दीक होते ही शहर भर की मस्जिदों में नमाजे तरावीह शुरू होगी। माहे रमजान में इबादतों का दौर शुरू हो जाता है। इस महीने में सवाब का दर्जा अन्य दिनों के मुकाबले में सत्तर गुना अधिक होता है। इस महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारना पसंद करते हैं। शहर भर की मस्जिदों में पांच वक्त की नमाजों में नमाजियों की तादाद अधिक हो जाती है। माहे रमजान में बच्चों के साथ बड़ों का भी रोजा व इबादत का सिलसिला शुरू होगा। शहर की मस्जिदों के अलावा घरों में कुरान की तिलावत का सिलसिला तेज होगा। रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के लिए भी मस्जिदों को सजाया व संवारा जा रहा है। मस्जिदों में रोजेदारों के लिए कूलर, पंखों के अलावा एसी के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया की माहे रमजान बड़ा ही पाक व बरकतों वाला महीना है। रमजान में अल्लाह तआला रोजेदारों की खिदमत के लिए फरिश्तों को लगा देते हैं। रोजेदार के दुआ मांगने पर फरिश्ते आमीन कहते हैं। इस महीने में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक होने के कारण हर कोई अधिक से अधिक समय मस्जिद में रहकर इबादत में गुजारना चाहता है। इफ्तार के वक्त भी रोजेदारों की संख्या अधिक होती है। वैसे तो हमेशा ही मस्जिदों में साफ-सफाई रहती है, लेकिन रमजान व रोजेदारों के इस्तकबाल के लिए मस्जिदों को तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों की रगाई पुताई व सफाई भी अंतिम दौर में
माहे रमजान की तैयारियों को लेकर शहर भर की मुस्लिम बस्तियों के घरों में साफ-सफाई के साथ ही पुताई का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है।


हाफिजों ने दोहराया कुरान
चांद के दिखते ही तरावीह की नमाज हाफिज कुरान की तिलावत करते हैं। इसलिए कई मस्जिदों में नए हाफिज भी आए हैं। वह तरावीह की नमाज पढ़ाने के लिए मस्जिदों व मदरसों में कुरान दोहरा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed