फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Masjid marriage not spend money extra

मस्जिद से हो निकाह, शादी में फिजूलखर्ची व बैंडबाजों से करें तौबा

Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Masjid marriage not spend money extra
झांसी। सबसे ज्यादा बरकत वाला निकाह वह है, जिसमें खर्च न हो। मस्जिद से निकाह किया जाए और शादी में होने वाली फिजूलखर्ची व बैंडबाजों से तौबा कर लें। शनिवार को बिसाती बाजार की मस्जिद में आयोजित बैठक में उलेमाओं ने यह बातें कहीं। उलेमाओं ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए जमीयत उलेमा हिंद की तरफ से एक अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए नमाज के बाद अलग से तकरीर भी की जा रही है।
विज्ञापन

जमीयत उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद आमिल कासमी ने कहा कि निकाह मस्जिदों में सादगी के साथ किया जाए। बेटी पक्ष वाले अपने यहां दावतें न करें। दावत को केवल वलीमा (लड़का पक्ष की ओर से रिसेप्शन) तक सीमित रख सकते हैं। लोगों को बताया जाए कि शरीयत में निकाह को आसान बताया गया है। खुद गैर जरूरी रस्मों और तमाम बातों को शामिल कर इसे खर्चीला बनाया जा रहा है, इससे बचने के लिए सभी के आगे आना होगा। मुफ्ती साबिर कासमी ने कहा कि शादी विवाह को सादगी के साथ करें और चकाचौंध से बाज आएं। दहेज की नुमाइश पर भी रोक लगानी चाहिए। दहेज की बिना पर गरीब लड़कियां घरों में बैठी हैं। अल्लाह के रसूल ने निकाह को आसान करने का हुक्म दिया।
विज्ञापन

जिला दारुल कजा के सचिव मुफ्ती इमरान नदवी ने बताया कि दहेज से तौबा करते हुए बेटी को विरासत में हिस्सा दिया जाए। मेहर को उधार न किया जाए। उन्होंने बताया कि वह वलीमा सबसे बदतर है, जिसमें गरीबों छोड़ा जाए और मालदारों को बुलाया जाए। निकाह को इबादत समझा जाए, इसे फर्क और गुरुर कतई न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगरा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना खुर्शीद, मुफ्ती अफ्फान मुफ्ती, आरिफ, हाफिज रियाज, मौलाना इदरीश, हाफिज मोहम्मद असद, नूर अहमद मंसूरी एडवोकेट, याकूब अहमद मंसूरी एडवोकेट मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद आरिफ नदवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed