फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman jumps in Betwa due to domestic dispute, NCC cadet saved

घरेलू विवाद के चलते विवाहिता ने बेतवा में लगाई छलांग, एनसीसी कैडेट ने बचाया

Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Married woman jumps in Betwa due to domestic dispute, NCC cadet saved
झांसी/ बरुआसागर । पारिवारिक विवाद से परेशान एक विवाहिता ने दोपहर को बरुआसागर थाना के नोट घाट पुल के पास से बेतवा नदी में छलांग लगा दी हालांकि वहां मौजूद एनसीसी कैडेट ने उसे डूबने से बचा लिया। बरुआसागर पुलिस के मुताबिक विवाहिता का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते पिछले कई साल से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना प्रेमनगर के महावीरन मोहल्ला निवासी किरण की शादी करीब बारह वर्ष पहले मध्य प्रदेश के डबरा निवासी पंकज शिवहरे से हुई थी। दोनों को नौ साल का बेटा है। किरण ने पुलिस को बताया कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था लेकिन, कुछ वर्षों से दोनों के बीच विवाद होने लगा। ससुराल पक्ष के लोग भी पति के साथ मिलकर उसके साथ मार-पिटाई करते थे। तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इसके बाद भी पंकज उसे हमेशा परेशान करता था। वह रोज-रोज के विवाद से आजिज आ गई। बुधवार सुबह वह अपने घर से निकल सीधा नोटघाट पुल के पास पहुंची। यहां अचानक ही उसने बेतवा नदी में छलांग लगा दी। नदी में डूबते ही किरण चीखने लगी। वहां दो एनसीसी कैडेट घूम रहे थे। चीख-पुकार सुनकर दोनों ने नदी में छलांग लगा दी। किसी तरह महिला को नदी से खींचकर बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बरुआसागर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मेडिकल जांच के लिए उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला के पिता बच्चूलाल का कहना है कि पुलिस से भी कई बार शिकायत की गई लेकिन, सुनवाई न होने की वजह से महिला ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed