{"_id":"6605dd03d77feb4767055716","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-288152-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
- चिरगांव के मोड़कला गांव की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चिरगांव थाना इलाके के ग्राम मोड़कला में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
कानपुर नगर के साड़ रोड स्थित गांव अहमनपुर के अमर सिंह यादव ने अपनी बेटी पूजा (25) की शादी तकरीबन चार साल पहले चिरगांव के मोड़कला निवासी पंकज यादव से की थी। पूजा के भाई दीपक यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन उसकी बहन का दहेज की खातिर उत्पीड़न कर रहे थे। पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। बीती रात मोड़कला गांव में रहने वाली बुआ गायत्री ने फोन कर पूजा की मौत की जानकारी दी। इस पर वह अन्य परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंच गया। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि, भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसके साथ मारपीट कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया गया है। मायके पक्ष ने इसकी शिकायत मोंठ थाने में भी की। मोंठ थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत पर पति पंकज यादव, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पंकज व अन्य दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव जमीन पर रखा हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
बता दें कि मृतका पांच भाई व दो बहनों में छोटी थी। उसके अभी बच्चा नहीं हुआ था। महिला की मौत के बाद से उसके परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।