फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman dies in suspicious condition after one year of marriage

शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत

Sun, 04 Sep 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition after one year of marriage
झांसी। बबीना के लहर ठकुरपुरा इलाके में विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। विवाहिता के पिता ने गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसको हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बरुआसागार निवासी शंकर सिंह यादव ने अपनी पुत्री रीना (25) का पिछले वर्ष 20 जून 2021 को ठकुरपुरा निवासी राजेश यादव से विवाह किया था। पिता शंकर का कहना है कि शादी के चार माह बाद से पति ने रीना के साथ मारपीट शुरू कर दी। दहेज में चार लाख रुपये और स्कूटी की मांग कर रहा था। शुक्रवार देर-रात रीना ने फोन करके मारपीट किए जाने की बात बताई थी। इसके बाद शंकर ने उसके जेठ को फोन करके रीना को मायके भिजवाने को कहा। देर-रात जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तब रीना का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। ससुराल के लोग रीना के फांसी लगाने की बात कह रहे थे। नाराज पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, मायके पक्ष की तहरीर पर बबीना पुलिस ने पति राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बबीना के मुताबिक पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुपर टेट की तैयारी कर रही थी रीना
पिता शंकर का कहना है रीना पढ़ाई में मेधावी थी। पिछले साल ही उसने बीटीसी पास की थी। इसके बाद से वह झांसी में किराए का कमरा लेकर सुपर टेट की तैयारी करती थी। पति भी उसके साथ ही रहता था। कुछ दिन पहले ही वह रीना को लेकर गांव गया था और शनिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed