फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Married woman accuses husband of marrying second time

Jhansi: विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने का लगाया आरोप, एसएसपी के आदेश पर दर्ज किया गया मामला

Fri, 29 May 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 02:14 AM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे और उसे घर से निकाल दिया। बिना तलाक के पति ने चोरी छिपे दूसरा विवाह कर दिया।
 

विज्ञापन
Jhansi: Married woman accuses husband of marrying second time
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर उत्पीड़न करते थे और उसे व दोनों बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बिना तलाक के पति ने चोरी छिपे दूसरा विवाह कर दिया और दूसरी पत्नी को साथ रखे हुए है। एसएसपी के आदेश पर सीपरी पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली पूजा रायकवार की शादी 17 अप्रैल 2015 को राजीव रायकवार उर्फ राजा के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी आठ साल की बेटी भूमि और पांच साल का बेटा ऋषभ है। पूजा का आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर लगातार उसका उत्पीड़न कर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। 16 नवंबर 2020 को पति व ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में बच्चों के साथ रह रही है। उसने पति व ससुराल वालों के विरुद्ध सीपरी बाजार थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। पूजा ने आरोप लगाया कि तलाक न होने के बाद भी पति राजीव ने रक्सा थाना क्षेत्र की एक महिला से अनैतिक विवाह कर उसे साथ रख लिया। इसकी जानकारी होने पर जब उसने विरोध किया तो पति राजीव ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी जब उसने सीपरी पुलिस को दी तो पुलिस ने कार्रवाई न कर उसे भगा दिया। परेशान होकर उसने एसएसपी से से शिकायत कर पूरा वाक्या बताया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सीपरी बाजार जेपी चौबे ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed