फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Marriage hall owner's nephew shoots himself dead in car.Marriage hall owner's nephew shoots himself dead in car.

Jhansi News: मैरिज हाल संचालक के भतीजे ने कार में खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 26 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall owner's nephew shoots himself dead in car.Marriage hall owner's nephew shoots himself dead in car.
झांसी/दतिया। थाना नवाबाद के मेडिकल बाईपास निवासी अर्जुन शर्मा (20) पुत्र देवीनंदन शर्मा ने दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के खेरी गांव के पास कार में तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मंगलवार दोपहर कार में उसका शव पड़ा होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत की खबर मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए हालांकि उसके सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी। पुलिस ने कार से तमंचा एवं मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आगे भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेडिकल बाईपास निवासी अर्जुन के पिता की मौत हो चुकी। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके चाचा अशोक झांसी में एक मैरिज गार्डन संचालित करते हैं। परिजनों के मुताबिक अर्जुन अक्सर ही दतिया में मां पीतांबरा के दर्शन के लिए जाता था। मंगलवार को वह घर से बिना किसी को कुछ बताए ही चला गया था। दोपहर को वह दतिया पहुंचा। उसी दौरान खेरी गांव के पास पहुंचकर उसने अपनी कार खड़ी कर दी। कुछ देर बाद कार से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों के पहुंचने पर कार के अंदर अर्जुन लहूलुहान हाल में पड़ा था।
विज्ञापन

एएसपी मनजीत सिंह के मुताबिक दोपहर में कार की खिड़की के कांच तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। कार के अंदर से पुलिस को तमंचा समेत सिगरेट की डिब्बी, पानी की बोतलें एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उसके हाथ से ही तमंचा मिला। कनपटी से सटाकर फायर होने की वजह से आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने भी आसपास से सुबूत जमा किए। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed